Live
राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: अलवर में 3 बजे तक 50.55 फीसदी मतदान, रामगढ़ में सबसे ज्यादा 55.70 फीसदी वोटिंग
{"_id":"6ad8c57816be6cd99b05de57","slug":"rajasthan-panchayat-election-2026-phase-1-voting-live-updates-2026-10-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: अलवर में 3 बजे तक 50.55 फीसदी मतदान, रामगढ़ में सबसे ज्यादा 55.70 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 22 Oct 2026 04:07 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 22 Oct 2026 04:07 PM IST
खास बातें
Register For Event
Rajasthan Panchayat Election 2026 Phase 1 Voting Live: राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 6,926 प्रत्याशी मैदान में हैं। 104 पंचायत समितियों के 1,788 वार्डों में मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव की पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ...
विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:07 PM, 22-Oct-2026
आबूरोड में 51.14% मतदान
दोपहर 3 बजे तक आबूरोड क्षेत्र में सबसे अधिक 51.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में प्रथम चरण के तहत मंडार, आबूरोड, शिवगंज और कालंद्री क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी में अंतर देखने को मिला। दोपहर 3 बजे तक आबूरोड में 51.14 प्रतिशत, मंडार में 45.23 प्रतिशत, शिवगंज में 45.20 प्रतिशत और कालंद्री में 38.72 प्रतिशत मतदान हुआ।04:06 PM, 22-Oct-2026
जोधपुर में दोपहर तीन बजे तक 51.22% मतदान
- आगोलाई (AGOLAI): कुल 32,919 मतदाताओं में से 20,602 वोट पड़े (62.58%)।
- शेरगढ़ (SHERGARH): कुल 38,972 मतदाताओं में से 20.224 वोट पड़े (51.89%)।
- बालेसर (BALESAR): कुल 56,749 मतदाताओं में से 27,685 वोट पड़े (48.79%)।
- चामू (CHAMU): कुल 60,989 मतदाताओं में से 27.834 वोट पड़े (45.64%)।
- सेखाला (SEKHALA): कुल 39,275 मतदाताओं में से 20,672 वोट पड़े (52.63%)।
- चाबा (CHABA): कुल 39,444 मतदाताओं में से 20,444 वोट पड़े (51.83%)।
विज्ञापन
03:45 PM, 22-Oct-2026
अलवर में दोपहर 3 बजे तक 50.55 फीसदी मतदान, रामगढ़ में सबसे ज्यादा 55.70 फीसदी वोटिंग
अलवर जिले में पंचायत चुनाव 2026 के प्रथम चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक अलवर जिले में कुल 50.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में अब तक 2,82,273 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पंचायत समिति वार आंकड़ों में रामगढ़ 55.70 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। मुबारिकपुर में 52.40 प्रतिशत, गोविंदगढ़ में 52.50 प्रतिशत, कठूमर में 51.31 प्रतिशत, खेडली-सोनख में 50.33 प्रतिशत और रैणी में 45.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रैणी में सबसे कम मतदान हुआ है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए भी दोपहर 3 बजे तक 50.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में कुल 5,58,433 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान शाम 6 बजे तक निर्धारित है। अंतिम मतदान प्रतिशत की जानकारी मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आएगी।
पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत (दोपहर 3 बजे तक):
- रामगढ़: 55.70%
- गोविंदगढ़: 52.50%
- मुबारिकपुर: 52.40%
- कठूमर: 51.31%
- खेडली-सोनख: 50.33%
- रैणी: 45.29%
- अलवर जिले का कुल मतदान: 50.55%
02:59 PM, 22-Oct-2026
नागौर में तीन बजे तक 50.18 प्रतिशत मतदान,
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को नागौर में जिला परिषद के 21 वार्डों व सात पंचायत समितियों के 120 वार्डों में दोपहर 03:00 बजे तक कुल 50.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- पंचायत समिति नागौर के 15 वार्डों में दोपहर 03:00;बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 57.39 रहा।
- पंचायत समिति डेह के 15 वार्डों में दोपहर 03:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 46.95 दर्ज किया गया।
- पंचायत समिति जायल के 19 वार्डों में दोपहर 03:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 47.54 रहा।
- पंचायत समिति खींवसर के 17 वार्डों में दोपहर 03:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 50.17 दर्ज किया गया।
- पंचायत समिति मूण्डवा के 24 वार्डों में दोपहर 03:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 48.02 रहा।
- पंचायत समिति पांचौड़ी के 15 वार्डों में दोपहर 03:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 46.61 दर्ज किया गया।
- पंचायत समिति श्रीबालाजी-अलाय के 15 वार्डों में दोपहर 03:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 56.71 रहा।
02:24 PM, 22-Oct-2026
राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: दोपहर एक बजे तक बीकानेर में सबसे ज्यादा वोटिंग
राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है। जिला परिषद सदस्यों को लेकर चल रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, बीकानेर जिले में सबसे ज्यादा 39.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जयपुर में इस दौरान 35.09 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, झालावाड़ में सबसे कम 18.91 प्रतिशत मतदान हुआ।अलवर और जोधपुर में भी 35 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
दोपहर एक बजे तक अलवर में 35.60 प्रतिशत और जोधपुर में 35.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उदयपुर में 33.90 प्रतिशत, नागौर में 33.31 प्रतिशत और कोटा में 32.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सिरोही में 30.83 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 29.27 प्रतिशत और राजसमंद में 28.27 प्रतिशत मतदान हुआ। डूंगरपुर में 26.13 प्रतिशत और फलोदी में 25.84 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
अजमेर में 24.88 प्रतिशत मतदान
दोपहर एक बजे तक अजमेर में 24.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पाली में 21.62 प्रतिशत और झालावाड़ में 18.91 प्रतिशत मतदान हुआ। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीकानेर मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रहा, जबकि झालावाड़ में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। पहले चरण में 16 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
पंचायत समितियों में मतदान की स्थिति
वहीं पंचायत समिति-वार उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक उदयपुर जिले की नाई पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, जोधपुर की आगोलाई पंचायत समिति में 47.29 प्रतिशत और बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति में 44.27 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
अलवर जिले की रामगढ़ पंचायत समिति में 43.01 प्रतिशत, बाड़मेर की आडेल में 43.95 प्रतिशत, बीकानेर की रूनिया मुख्यालय पंचायत समिति में 43.40 प्रतिशत और बीकानेर की पूगल पंचायत समिति में 42.30 प्रतिशत मतदान हुआ। नागौर की श्री बालाजी-अलाय पंचायत समिति में 42.52 प्रतिशत और नागौर पंचायत समिति में 42.06 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। जयपुर जिले की मौजमाबाद पंचायत समिति में दोपहर एक बजे तक 39.73 प्रतिशत मतदान हुआ। दूदू में 38.42 प्रतिशत, चोमू में 35.10 प्रतिशत, झोटवाड़ा और जोबनेर में 36.93-36.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सांभर में 32.89 प्रतिशत, किशनगढ़ रेनवाल में 31.16 प्रतिशत और गोविंदगढ़ में 31.74 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
इन पंचायत समितियों में मतदान की रफ्तार धीमी
उपलब्ध आंकड़ों में डूंगरपुर की सागवाड़ा पंचायत समिति में 22.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उदयपुर की भिंडर में 23 प्रतिशत, भीलवाड़ा की मांडलगढ़ में 24.25 प्रतिशत, नागौर की मूंडवा में 24.60 प्रतिशत और पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में 24.75 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों में 104 पंचायत समितियों में करीब 33.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि इनमें करीब 4 पंचायत समितियों के आंकड़े आने शेष हैं।
02:21 PM, 22-Oct-2026
अजमेर में 31.55 फीसदी हुआ मतदान
अजमेर जिला परिषद में मतदान की स्थिति
- अजमेर ग्रामीण मतदान प्रतिशत - 23.31
- केकड़ी मतदान प्रतिशत - 28.73
- पीसांगन मतदान प्रतिशत - 29.89
- सरवाड़ मतदान प्रतिशत- 35.70
- सावर मतदान प्रतिशत - 30.20
- श्रीनगर मतदान प्रतिशत - 33.20
विज्ञापन
विज्ञापन
02:20 PM, 22-Oct-2026
सिंगोली चारभुजा में ईवीएम में तकनीकी खराबी, मतदान रुका
मांडलगढ़ के सिंगोली चारभुजा में ईवीएम में तकनीकी खराबी- मांडलगढ़ क्षेत्र के सिंगोली चारभुजा स्थित बूथ नंबर 84 पर ईवीएम में तकनीकी समस्या सामने आई।
- मशीन में कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के निशान का बटन जाम होने की सूचना।
- तकनीकी खराबी के चलते बूथ पर मतदान फिलहाल रोक दिया गया।
- मशीन की समस्या दूर होने और मतदान दोबारा शुरू होने को लेकर अपडेट का इंतजार।
02:17 PM, 22-Oct-2026
भीलवाड़ा में दोपहर एक बजे तक 29.27% मतदान
भीलवाड़ा में दोपहर 1 बजे तक 29.27% मतदान, 2.61 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट- भीलवाड़ा जिले में जिला परिषद के 28 वार्डों और प्रथम चरण में पंचायत समिति सदस्य के 9 पदों के लिए मतदान जारी।
- दोपहर 1 बजे तक कुल 2,61,987 मतदाताओं ने किया मतदान।
- दोपहर 1 बजे तक जिले में 29.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी, दिन के शेष समय में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर रहेगी नजर।
02:14 PM, 22-Oct-2026
नौगार जिला परिषद में 33.31 प्रतिशत मतदान
नागौर जिला परिषद के 21 वार्डों व सात पंचायत समितियों के 120 वार्डों में दोपहर 01:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।- पंचायत समिति नागौर के 15 वार्डों में दोपहर 01:00;बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 42.06 रहा।
- पंचायत समिति डेह के 15 वार्डों में दोपहर 01:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 32.12 दर्ज किया गया।
- पंचायत समिति जायल के 19 वार्डों में दोपहर 01:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 32.40 रहा।
- पंचायत समिति खींवसर के 17 वार्डों में दोपहर 01:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 34.41 दर्ज किया गया।
- पंचायत समिति मूण्डवा के 24 वार्डों में दोपहर 01:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 24.60 रहा।
- पंचायत समिति पांचौड़ी के 15 वार्डों में दोपहर 01:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 31.51 दर्ज किया गया।
- पंचायत समिति श्रीबालाजी-अलाय के 15 वार्डों में दोपहर 01:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 42.52 रहा।
01:00 PM, 22-Oct-2026
भीलवाड़ा में मतदान केंद्रों के बाहर जमा कराए मोबाइल
पंचायती राज चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक है। ऐसे में भीलवाड़ा जिले के कई मतदान केंद्रों के बाहर मोबाइल फोन रखने के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। यहां वोट डालने आने वाले मतदाता अपने मोबाइल फोन जमा करवा रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर स्थानीय लोगों ने दो-दो काउंटर बनाए हैं, जहां मतदाताओं के मोबाइल फोन रखे जा रहे हैं। इससे वोट डालने आने वाले लोगों को मोबाइल सुरक्षित रखने में परेशानी नहीं हो रही है।भीलवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत जहाजपुर और खजूरी पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक कुल 20,090 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जहाजपुर पंचायत समिति के 17 वार्डों में कुल 93,299 मतदाता हैं। इनमें से सुबह 10 बजे तक 10,868 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 11.65ः दर्ज किया गया। वहीं, खजूरी पंचायत समिति के 15 वार्डों में कुल 67,744 मतदाता हैं। इनमें से 9,222 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 13.61ः रहा।