फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Immense enthusiasm was witnessed at Bhajan Sandhya held at Gomti Green in Lucknow

लखनऊ: मौसम ने डाला खलल, आस्था ने बदला माहौल; इमार गोमती ग्रीन में भजन संध्या में दिखा गजब का उत्साह

Mon, 24 Aug 2026 10:03 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 10:03 AM IST
सार
Register For Event

लखनऊ के इमार गोमती ग्रीन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बरकरार रहा। भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Immense enthusiasm was witnessed at Bhajan Sandhya held at Gomti Green in Lucknow
इमार गोमती ग्रीन में आयोजित श्रावण भजन संध्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। इमार गोमती ग्रीन में आयोजित श्रावण भजन संध्या में बारिश के बीच भी भक्ति का रंग गहराता रहा। भगवान शिव की आराधना, भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में माताओं और बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दो घंटे से अधिक समय तक निवासी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में डटे रहे और भक्ति में लीन रहे।

विज्ञापन

Immense enthusiasm was witnessed at Bhajan Sandhya held at Gomti Green in Lucknow
श्रावण भजन संध्या में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
श्रावण के पावन महीने में आयोजित इस भजन संध्या में श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने मौसम की चुनौती को भी पीछे छोड़ दिया। शिव भजनों के साथ पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed