फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'भगवान जाने उन्होंने क्या बताया...', SIT की सख्ती के बाद गोपाल राव ने खोली थी जुबान

Mon, 24 Aug 2026 10:04 AM IST
Sharukh Khan नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 24 Aug 2026 10:04 AM IST
सार
Register For Event

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की डायरी से एक और खुलासा हुआ है। राय ने लिखा है कि गोपाल राव ने पूछताछ में पहले आनाकानी की थी। एसआईटी की कठोरता के बाद गोपाल राव ने जुबान खोली थी। पूछताछ में एसआईटी को उन्होंने क्या बताया यह भगवान जाने।

विज्ञापन
Ram Temple Donation Case According to Champat Rai diary Gopal Rao opened up after SIT tough stance
Ram Temple Donation Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की डायरी में एसआईटी की जांच और पूछताछ को लेकर कई अहम दावे दर्ज हैं। डायरी के अनुसार, एसआईटी ने पूछताछ के दौरान गोपाल राव से भी अलग से बातचीत की थी। 


इसमें दावा किया गया है कि प्रारंभ में गोपाल राव ने कुछ आनाकानी की, लेकिन कठोरता से व्यवहार किए जाने के बाद उन्होंने एसआईटी को कुछ जानकारी दी। हालांकि, गोपाल राव ने एसआईटी को आखिर क्या बताया, इसकी जानकारी चंपत राय को नहीं थी। डायरी में उन्होंने स्वयं लिखा कि क्या बताया, भगवान जाने।
Ram Temple Donation Case According to Champat Rai diary Gopal Rao opened up after SIT tough stance
गोपाल राव। - फोटो : amar ujala
चंपत राय ने इस सूचना की सत्यता पर भी सवाल छोड़ा है। उन्होंने डायरी में लिखा कि हो सकता है गोपाल राव के बारे में उन्हें दी गई सूचना गलत हो। यानी डायरी में दर्ज यह बात चंपत राय के प्रत्यक्ष अनुभव के बजाय उन्हें मिली सूचना के रूप में दर्ज है।
Ram Temple Donation Case According to Champat Rai diary Gopal Rao opened up after SIT tough stance
गोपाल राव। - फोटो : वीडियो ग्रैब
डायरी के मुताबिक, 16 जून से 16 जुलाई के बीच एसआईटी तीन बार अयोध्या आई। इससे पहले 15 जून को चंपत राय से अकेले में करीब चार-पांच घंटे बातचीत हुई थी। इसके बाद 16 जून से 16 जुलाई के बीच एसआईटी ने चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र से सामूहिक रूप से वार्ता की। एक वार्ता में गोपाल राव के भी मौजूद रहने का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Temple Donation Case According to Champat Rai diary Gopal Rao opened up after SIT tough stance
चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव से अलग-अलग भी बातचीत की। चंपत राय ने डायरी में लिखा है कि उनके अनुमान के मुताबिक, एसआईटी ने करीब 50 से 60 लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान एसआईटी ने जिन दस्तावेजों और कागजात की मांग की, उन्हें उपलब्ध कराया गया और पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए।
विज्ञापन
Ram Temple Donation Case According to Champat Rai diary Gopal Rao opened up after SIT tough stance
चंपत राय - फोटो : amar ujala
डायरी में एसआईटी के साथ पत्राचार का भी उल्लेख है। छह जुलाई को चंपत राय ने एसआईटी को पत्र भेजा। उन्हें आशंका थी कि बातचीत के दौरान मौखिक रूप से बताई गई कोई महत्वपूर्ण बात जांच टीम से छूट या भूल न गई हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed