फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major late-night transfers in the police department, nine IPS officers, including the captains of seven di

UP Police: पुलिस विभाग में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, गोंडा-सुल्तानपुर सहित सात जिलों के बदले गए कप्तान

Fri, 21 Aug 2026 12:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Aug 2026 12:08 AM IST
सार
Register For Event

IPS officers transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने 9 आईपीएस  अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 

विज्ञापन
UP: Major late-night transfers in the police department, nine IPS officers, including the captains of seven di
डीजीपी मुख्यालय से देर रात हुए तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत नौ आईपीएस का तबादला कर दिया। गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। सुल्तानपुर में तैनात चारू निगम को यूपी 112 भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के बल प्रयोग को लेकर  विवादों में घिरे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया कप्तान बनाया गया है। बलरामपुर के कप्तान विकास कुमार को झांसी का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन




संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का कप्तान बनाया गया है। बाराबंकी में एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी को आईपीएस बनने के बाद संभल का एसपी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस बने हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फेरबदल के तहत मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोण्डा, बिजनौर, सम्भल और बलरामपुर समेत कई जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों में कई जिलों के कप्तानों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed