फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Process for selection and promotional pay scales for teachers to be held twice a year; 6,000 secondary sch

यूपी: शिक्षकों को चयन व प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया साल में दो बार, 6000 माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ

Fri, 16 Oct 2026 08:57 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 16 Oct 2026 08:57 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को चयन व प्रोन्नत वेतनमान का लाभ अब साल में दो बार जनवरी और जुलाई में दिया जाएगा। इससे करीब छह हजार शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 335 शिक्षकों के लंबित एरियर का भुगतान पांच नवंबर तक करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Process for selection and promotional pay scales for teachers to be held twice a year; 6,000 secondary sch
सरकारी शिक्षक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान देने की प्रक्रिया साल में न्यूनतम दो बार होगी। जनवरी व जुलाई में पात्र शिक्षकों को इसका लाभ दिया जाएगा। जल्द चयन व प्रोन्नत वेतनमान को लेकर शासनादेश जारी किया जाएगा। इससे लगभग 6000 शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाल में चयन व प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की गई है। इसमें जिलों में शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान के मामले निस्तारित करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को 10 साल की सेवा पर चयन वेतनमान और 22 साल की सेवा पूरी करने पर प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है। अभी ज्यादातर जिलों में साल में एक बार ही यह प्रक्रिया की जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में तमाम शिक्षकों के प्रकरण लंबित रहते हैं। समय पर चयन व प्रोन्नत वेतनमान का लाभ न मिलने से परेशान होकर शिक्षक न्यायालय में वाद दायर करते हैं। ऐसी स्थिति न पैदा हो इसके लिए अब साल में न्यूनतम दो बार चयन व प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने के लिए प्रक्रिया की जाएगी। जो शिक्षक पहले इसके पात्र होंगे उन्हें पहले चरण में जनवरी में और जो उसके बाद पात्र होंगे उन्हें दूसरे चरण में जुलाई में इसका लाभ दिया जाएगा।

विभाग के अनुसार इसका लाभ लगभग 6000 शिक्षकों को मिलेगा। अभी हर साल जिलों में शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान देने के मामले लटकाए जाते हैं। इससे विवाद बढ़ता है। अब आगे ऐसी स्थिति न हो इससे निपटने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन

335 शिक्षकों के लंबित एरियर का भुगतान पांच तक

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभ्ज्ञाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि राजकीय व एडेड विद्यालयों के 335 शिक्षकों के लंबित एरियर के प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमानुसार जांच कर उनका भुगतान हर हाल में पांच नवंबर तक किए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि वह मामलों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed