{"_id":"6a88f3bea6887d960003db29","slug":"up-these-three-teachers-of-the-state-will-receive-the-national-teacher-award-the-president-will-honor-them-o-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के इन तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, पांच सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के इन तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, पांच सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मान
Sat, 22 Aug 2026 06:26 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:26 AM IST
National Teachers Awards: यूपी के जिन तीन शिक्षकों को इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक का पुरस्कार दिया जाएगा उनके नामों की घोषणा हो गई है। शिक्षक दिवस पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के तीन शिक्षकों को इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में कौशांबी, गाजियाबाद व बलिया के शिक्षक शामिल हैं। इनको पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली में सम्मानित करेंगी। देश भर के कुल 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
जिन तीन शिक्षकों का नाम चयनित किया गया है उनमें गाजियाबाद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजय नगर की शिक्षिका डॉ. रेनू त्रिपाठी, बलिया के राजकीय इंटर कॉलेज जगदीशपुर के शिक्षक डॉ. इफ्तखार खान और कौशांबी, चायल के कंपोजिट स्कूल रसूलाबाद कोहिलहा की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा शामिल हैं। इन शिक्षकों को 50-50 हजार रुपये का चेक, प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाएगा। साथ ही सेवा विस्तार भी मिलेगा।
विज्ञापन