फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Clash between senior and junior officers: AHO flares up during meeting; pulls resignation letter from his vehi

सीनियर-जूनियर अधिकारियों में झड़प: बैठक में भड़के एएचओ, गाड़ी से इस्तीफा निकालकर बोले-इसे हमेशा साथ रखता हूं

Sat, 22 Aug 2026 06:55 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 22 Aug 2026 06:55 PM IST
सार
Register For Event

भोपाल नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को काम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। नरेला क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी सुमंदर शर्मा और जोन-19 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बलवीर मलिक के बीच बैठक के बाद तीखी बहस हुई। नाराज मलिक अपनी सरकारी जीप तक पहुंचे और इस्तीफा दिखाते हुए कहा कि इसे वह हमेशा अपने साथ रखते हैं।

विज्ञापन
Clash between senior and junior officers: AHO flares up during meeting; pulls resignation letter from his vehi
अधिकारियों के बीच काम को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को अधिकारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया। लिंक रोड नंबर-2 स्थित निगम कार्यालय परिसर में नरेला विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी सुमंदर शर्मा और जोन-19 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बलवीर मलिक के बीच काम को लेकर कहासुनी हो गई। दरअसल अपर आयुक्त अंजू कुमार ने शनिवार को निगम के दरोगाओं की बैठक ली थी। बैठक खत्म होने के बाद दोनों अधिकारियों के बीच किसी काम को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दोनों अधिकारी एक ही जोन में पदस्थ हैं। सुमंदर शर्मा वरिष्ठ अधिकारी हैं, जबकि बलवीर मलिक सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर हैं।
विज्ञापन


गुस्से में गाड़ी तक पहुंचे, इस्तीफा निकालकर दिखाया
विवाद बढ़ने पर बलवीर मलिक काफी नाराज हो गए। वह अपनी सरकारी जीप के पास पहुंचे और वहां से इस्तीफा निकालकर दिखाया। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा हमेशा अपने साथ रखते हैं। मलिक का कहना था कि उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह गलत हैं तो मंत्री की बात भी नहीं मानते। विवाद के बीच उनके साथियों ने उन्हें समझाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-करोड़ों खर्च के बाद सैर-सपाटा बदहाल,किड जोन से होटल तक बंद, सुविधाएं घटने से पर्यटकों ने भी बनाई दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में मेरे साथ बदतमीजी की गई
बलवीर मलिक ने कहा कि बैठक के दौरान उनके साथ बदतमीजी की गई। उनका दावा है कि वह इस तरह की बातें कई बार सुन चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह करीब 30 साल से नौकरी कर रहे हैं और जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। मलिक ने कहा कि गुस्से में उन्होंने इस्तीफे की बात कही। उनका कहना था कि वह अपने काम को लेकर समझौता नहीं करते और गलत बात होने पर किसी का दबाव स्वीकार नहीं करते।


विवाद के दौरान जूता निकालने की कोशिश
बहस के दौरान मलिक ने गुस्से में जूता निकालने की कोशिश भी की। हालांकि, वहां मौजूद दूसरे सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मलिक अपनी जीप की ओर चले गए और इस्तीफा निकालकर दिखाया।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान: क्लासरूम से जापान तक पहुंचा भोपाल की शिक्षिका का प्रयोग, 5 हजार पेड़ों पर क्यूआर कोड

सिर्फ स्पॉट फाइन को लेकर थी बात
वहीं स्वास्थ्य अधिकारी सुमंदर शर्मा ने विवाद को लेकर कहा कि बैठक में नरेला विधानसभा क्षेत्र में स्पॉट फाइन की कार्रवाई को लेकर चर्चा की जा रही थी। उनका कहना है कि बैठक में केवल क्षेत्र में स्पॉट फाइन करने की बात कही गई थी, लेकिन इसी दौरान बलवीर मलिक नाराज हो गए और विवाद की स्थिति बन गई। नगर निगम कार्यालय में हुए इस विवाद ने अधिकारियों के बीच समन्वय और कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed