फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 32 IAS officers transferred in Madhya Pradesh; CEOs of several districts changed; Abhishek Chaudhary

MP News: मध्यप्रदेश में 32 IAS अफसरों के तबादले, बदले कई जिलों के सीईओ; अभिषेक चौधरी ग्वालियर ननि आयुक्त बने

Fri, 21 Aug 2026 03:59 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 21 Aug 2026 03:59 PM IST
सार
Register For Event

मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 32 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना करते हुए कई जिलों के सीईओ और नगर निगम आयुक्त बदल दिए हैं। अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त और डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
MP News: 32 IAS officers transferred in Madhya Pradesh; CEOs of several districts changed; Abhishek Chaudhary
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को बदला गया है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को मंत्रालय में उप सचिव और नगरीय प्रशासन सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार से नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। संघ प्रिय को नगर निगम ग्वालियर से जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ बनाया गया है। वहीं, डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा से नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें स्मार्ट सिटी सतना के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Love Jihad: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती; फिर फरेब कर बनाए संबंध; हिंदू संगठनों ने पकड़ा तो निकला 'आदिल'
विज्ञापन


कई जिला पंचायत सीईओ बदले
तबादला सूची में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बड़े स्तर पर बदला गया है। मैहर अपर कलेक्टर संजना जैन को जल संसधान विभाग में उप सचिव, जगदीश कुमार गोमे को जिला पंचायत सिंगरौली से जिला पंचायत सागर का सीईओ बनाया गया है। वहीं अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति शर्मा को जिला पंचायत देवास से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। अंजली जोसेफ जोनाथन को जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, लोक निर्माण विभाग और नवीत कुमार धुर्वे को जिला पंचायत टीकमगढ़ से जिला पंचायत देवास का सीईओ बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रिश्वतखोरी मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित, सख्त कार्रवाई के निर्देश

रीवा, खंडवा और सतना में भी बदलाव
सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से जिला पंचायत रीवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। काजल जावला को जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेजा गया है। अनिल कुमार डामोर को अपर कलेक्टर विदिशा से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं अभिषेक सराफ को जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


विवेक केवी को जबलपुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी
विवेक के.वी. को जिला पंचायत सागर से जबलपुर विकास प्राधिकरण का सीईओ और सौम्या आनंद को जिला पंचायत श्योपुर से जिला पंचायत सीधी का सीईओ बनाया गया है। ऐश्वर्य वर्मा को शहपुरा, डिंडौरी के एसडीओ से जिला पंचायत खंडवा का सीईओ बनाया गया है। आशीष को सेंधवा, बड़वानी के एसडीओ से अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर की जिम्मेदारी मिली है। कार्तिकेय जायसवाल को वारासिवनी, बालाघाट से जिला पंचायत श्योपुर का सीईओ और विशाल धाकड़ को कुक्षी, धार के एसडीओ से जिला पंचायत टीकमगढ़ का सीईओ बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन पर FIR, 1.07 करोड़ की जमीन के सौदे में गड़बड़ी के आरोप

सोनाली देव को उप सचिव बनाया 
तबादला आदेश में मंडला के बिछिया में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनाली देव को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया है। वहीं, बालाघाट के बैहर में अनुविभागीय अधिकारी अर्पित गुप्ता को बड़वानी जिला पंचायत को सीईओ, झाबुआ के पेटलावद में अनुविभागीय अधिकारी तनुश्री मीणा को बालाघाट जिला पंचायत का सीईओ, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत श्रद्धा शुक्ला को खंडवा में अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, झाबुआ के सहायक कलेक्टर आशीष कुमार को बीना अनुविभागीय अधिकारी, सतना के सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य को बालाघाट के बैहर में अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। 

इन अधिकारियों की भी नई पदस्थापना 
वहीं, बालाघाट के सहायक कलेक्टर आकाश अग्रवाल को सीधी के मझौली में अनुविभागीय अधिकारी, छतरपुर के सहायक कलेक्टर पाटिल आशीष अशोक को धार जिले के कुक्षी में अनुविभागीय अधिकारी, खंडवा के सहायक कलेक्टर सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को सिंगरौली देवसर का अनुविभागीय अधिकारी, रायसेन में सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल को मंडला अनुविभागीय अधिकारी, खरगोन के सहायक कलेक्टर जामदार फरहान इरफान को डिंडौरी शहपुरा को अनुविभागीय अधिकारी, दमोह के सहायक कलेक्टर ठाकरे ऋषिकेष विजय को छतरपुर अनुविभागीय अधिकारी और धार की सहायक कलेक्टर नवकिरण कौर को ग्वालियर डबरा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed