{"_id":"6a852db90b19c937e600492a","slug":"mp-news-major-ed-action-in-saga-group-ponzi-scam-assets-worth-37-crore-seized-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: SAGA ग्रुप के पोंजी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 37 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: SAGA ग्रुप के पोंजी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 37 करोड़ की संपत्ति जब्त
Wed, 19 Aug 2026 09:44 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:44 AM IST
भोपाल और मुंबई में SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी कर करीब 37 करोड़ रुपये की संपत्ति और अन्य सामान जब्त व फ्रीज किया है।
जांच में 50 से ज्यादा शेल कंपनियों का नेटवर्क सामने आया है, जबकि ग्रुप का मुख्य नियंत्रक समीर अग्रवाल देश छोड़कर फरार बताया गया है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ED
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने SAGA ग्रुप से जुड़े कथित पोंजी घोटाले के मामले में मुंबई और भोपाल में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई। जांच के दौरान ईडी ने करीब 37 करोड़ रुपये की संपत्ति और अन्य सामान जब्त व फ्रीज किया है। ईडी की तरफ से जानकारी दी गई कि यह मामला लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) और उससे जुड़ी अन्य सहकारी समितियों से संबंधित है। जांच में सामने आया है कि लोगों को वर्ष 2009 से आरडी, एफडी और मंथली इनकम जैसी योजनाओं में निवेश के नाम पर पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
ये भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर सीएम का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये
30 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज
छापेमारी के दौरान ईडी ने 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर, सिक्योरिटीज, म्यूचुअल फंड, एलआईसी पॉलिसी और बैंक खातों में जमा रकम को फ्रीज किया है। इसके अलावा नौ महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। जांच एजेंसी ने कार्रवाई के दौरान 1.53 करोड़ रुपये नकद और करीब 35 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी जब्त की। इसके साथ ही करीब 5.25 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और चांदी की ईंटें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी रेरा को मिला नया अध्यक्ष, पूर्व आईएएस शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति, आदेश जारी
50 से ज्यादा फर्जी कंपनियों का नेटवर्क
ईडी की जांच में 50 से अधिक ऐसी शेल कंपनियों और संस्थाओं के नेटवर्क का पता चला है, जिन पर कथित तौर पर समूह के संचालकों का नियंत्रण था। जांच एजेंसी के मुताबिक, SAGA ग्रुप के सीएमडी और मुख्य नियंत्रक बताए जा रहे समीर अग्रवाल देश छोड़कर फरार हैं। ईडी ने बताया कि इस मामले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि एलयूसीसी और उससे जुड़ी संस्थाओं के माध्यम से लोगों को अलग-अलग निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए आकर्षित किया गया और बाद में रकम के दुरुपयोग का मामला सामने आया।