फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Relief from the rush on Raksha Bandhan: West Central Railway to run 8 special trains, offering passengers addi

रक्षाबंधन पर भीड़ से राहत: पश्चिम मध्य रेल की 8 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

Mon, 24 Aug 2026 06:10 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 24 Aug 2026 06:10 PM IST
सार
Register For Event

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने 8 विशेष ट्रेनों की 38 सेवाएं शुरू की हैं। भोपाल-रीवा, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, सोगरिया-मथुरा, सोगरिया-जबलपुर और कोटा-हजरत निजामुद्दीन मार्ग पर अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। इससे यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित और अनारक्षित सीटों की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Relief from the rush on Raksha Bandhan: West Central Railway to run 8 special trains, offering passengers addi
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने 8 विशेष ट्रेनों की 38 सेवाएं शुरू की हैं। इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह की अतिरिक्त यात्री सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रेलवे के इस इंतजाम से भोपाल, रीवा, जबलपुर, कोटा, सोगरिया, मथुरा और हजरत निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


भोपाल-रीवा के बीच बढ़ाई सेवाएं
भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन की अतिरिक्त सेवाएं चलाई जा रही हैं। ट्रेन संख्या 02155 भोपाल से 25 अगस्त को रात 10:25 बजे रवाना होकर सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02156 रीवा से 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02189 भोपाल से 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे चलेगी। रीवा से वापसी में ट्रेन संख्या 02190 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी। रीवा-भोपाल के बीच एक तरफा विशेष ट्रेन 02154 भी 29 अगस्त को चलेगी।
विज्ञापन


जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच भी स्पेशल ट्रेन
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर विशेष ट्रेन की दो सेवाएं शुरू की गई हैं। ट्रेन संख्या 01701 जबलपुर से 29 अगस्त को रात 8:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01702 30 अगस्त को दोपहर 3:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती पदवृद्धि पर अड़े अभ्यर्थीः 4 दिन से अन्य-जल छोड़ कर बैठे नरेंद्र की हालत बिगड़ी, बोले तड़प रहे


सोगरिया-मथुरा और कोटा मार्ग पर भी अतिरिक्त ट्रेनें
सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित विशेष ट्रेन की 14 सेवाएं 24 से 30 अगस्त तक संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 02921 सोगरिया से सुबह 8:30 बजे चलकर दोपहर 2:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके अलावा सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया विशेष ट्रेन की 8 सेवाएं और कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा विशेष ट्रेन की 6 सेवाएं भी संचालित की जाएंगी। रेलवे के अनुसार यात्रियों को इन विशेष ट्रेनों में ऑनलाइन अथवा कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के माध्यम से आरक्षण की सुविधा मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed