फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Man Kills Dog with an Axe in a Shocking Act, Incident Caught on CCTV; Case Registered

ग्वालियर में सिरफिरे का खौफनाक कदम: कुल्हाड़ी मारकर कुत्ते को उतारा मौत के घाट, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

Tue, 22 Sep 2026 10:28 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 10:28 PM IST
सार
Register For Event

कुत्तों पर कुल्हाड़ी से हमले की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर आए दिन विवाद करने और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gwalior: Man Kills Dog with an Axe in a Shocking Act, Incident Caught on CCTV; Case Registered
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में बेजुबान जानवर के साथ बेरहमी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में एक युवक पर कुत्तों पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगा है। घटना में एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


पीएचई कॉलोनी निवासी नरेंद्र अहिरवार के मुताबिक वे घटना के समय अपने घर के बाहर बैठे थे। परिवार की महिलाएं और बच्चे भी आसपास मौजूद थे। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाला ओमी जाटव हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और कॉलोनी में घूमने वाले कुत्तों पर हमला करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने एक कुत्ते पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद डॉग की मौत हो गई। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद नरेंद्र के छोटे भाई की पत्नी भी बाल-बाल बचीं। महिला ने किसी तरह घर के अंदर जाकर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद आरोपी ने दूसरे कुत्ते पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद वह किसी तरह मौके से भाग निकला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बैतूल: बदहाल सड़क पर भड़के ग्रामीण, पांचवीं बार गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, कहा- शव ले जाना भी हुआ मुश्किल


शिकायतकर्ता नरेंद्र अहिरवार का आरोप है कि जब उन्होंने युवक को रोकने की कोशिश की तो वह उनके साथ भी विवाद करने लगा। नरेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन विवाद करता है और हथियार लेकर लोगों को डराता-धमकाता है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के तुरंत बाद हजीरा थाने में शिकायत दी गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और फरियादी की शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने बेजुबान जानवरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed