Fire: इंदौर के सुदामा नगर में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बैटरियों की पैकिंग का होता था काम; कोई जनहानि नहीं
इंदौर के सुदामा नगर में बैटरियों की लेवलिंग और पैकिंग वाली बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। दमकल की टीम ने दो-तीन टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में शनिवार को एक बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और चारों तरफ धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां बैटरियों की लेवलिंग और पैकिंग से संबंधित काम किया जाता था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
रहवासी क्षेत्र होने के कारण दमकलकर्मियों ने लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी पर किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की टीम ने दो से तीन पानी के टैंकरों की मदद से लगातार पानी की बौछार की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पढ़ें: जमीन सौदे के मामले में फंसीं पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, एफआईआर; भोपाल ट्रेनिंग सेंटर से हुईं फरार
आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग के अंदर और आसपास के हिस्सों की भी जांच की, ताकि आग दोबारा न भड़क सके। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से आसपास की अन्य इमारतों और मकानों तक आग फैलने का खतरा टल गया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने के समय बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे और आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से बिल्डिंग में रखे सामान और अन्य सामग्री को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।
घटना के बाद सुदामा नगर क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रहवासी इलाके में आग लगने की घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी दिखाई दी। फिलहाल दमकल विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
