करवाचौथ 2026: जानें आपके शहर में कब दिखेगा चांद, बादल छाए रहने पर अर्घ्य देने के लिए एक्सपर्ट ने बताया उपाय
करवाचौथ पर चंद्रदर्शन के लिए विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का सटीक समय बताया है। पूर्वी और पश्चिमी महानगरों के बीच चंद्रोदय के समय में 1 घंटे 14 मिनट का अंतर रहेगा।
विस्तार
खगोलीय गणनाओं की जानकारी देते हुए सारिका घारू ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से यानी कोलकाता में सबसे पहले रात 7 बजकर 42 मिनट पर चंद्रोदय होगा। वहीं देश के पश्चिमी छोर पर स्थित मुंबई में रात 8 बजकर 56 मिनट पर चंद्रदर्शन हो सकेंगे। इस प्रकार केवल इन दो महानगरों के बीच ही चंद्रोदय के समय में 1 घंटे 14 मिनट का अंतर रहेगा। देश की राजधानी नई दिल्ली में रात 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रोदय आरंभ होगा।
सारिका घारू ने स्पष्ट किया कि दिया गया समय क्षितिज से चंद्रोदय का होता है। चंद्रमा को पूरी तरह से ऊपर आने में कुछ मिनट का समय लगता है। इसके अतिरिक्त यदि आपके घर की छत या आंगन के सामने कोई ऊंची इमारत, पेड़ या रुकावट है तो चांद को देखने के लिए उसके थोड़ा और ऊपर आने का इंतजार करना होगा। इस स्थिति में चंद्रदर्शन के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय लग सकता है।
इस समय देश में चल रहे मौसम के बदलाव और चक्रवाती प्रभाव के कारण कुछ राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में यदि आपके शहर में बादलों के कारण चांद सीधे दिखाई न दे तो इसके लिए सारिका घारू ने एक व्यावहारिक उपाय सुझाया है। व्रती महिलाएं अपने शहर के निर्धारित चंद्रोदय समय के बाद पूर्व-उत्तर दिशा को आधार मानकर और वहां चंद्रमा की उपस्थिति स्वीकार करते हुए अपना अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूर्ण कर सकती हैं।
सारिका घारू के विवरण के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के नगरों में चंद्रोदय का क्रम पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ेगा। पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में देश के मध्य और पश्चिमी भागों की तुलना में जल्दी चंद्रोदय होगा। वहीं मध्य व उत्तरी भाग मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में रात 8:00 से 8:25 के बीच अलग-अलग शहरों में चांद दिखाई देगा। पश्चिमी राज्य पंजाब, राजस्थान, गुजरात के नगरों में रात 8:30 के बाद और सबसे अंत में गुजरात के पश्चिमी हिस्सों में चंद्रदर्शन होंगे।
चंद्रोदय के समय को लेकर वैज्ञानिक कारण बताते हुए सारिका घारू ने कहा कि हमारी पृथ्वी गोल है और यह अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। देश का भौगोलिक विस्तार काफी बड़ा है। जो जिले देशांतर रेखा के अनुसार सुदूर पूर्व में स्थित है, वहां पृथ्वी के घूमने के कारण चंद्रमा क्षितिज पर सबसे पहले दिखाई देता है। जैसे-जैसे पृथ्वी आगे घूमती जाती है, वैसे-वैसे पश्चिम में स्थित जिलों में चंद्रमा क्रमशः बाद में दिखाई देता है। यही कारण है कि हर जिले में चांद दिखने का समय अलग-अलग होता है।
जानें कहां, कितने बजे दिखेगा चांद
मध्य प्रदेश
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
सिंगरौली |
रात 08:01 |
|
रीवा |
रात 08:06 |
|
ग्वालियर |
रात 08:15 |
|
जबलपुर |
रात 08:16 |
|
छिंदवाड़ा |
रात 08:23 |
|
भोपाल |
रात 08:26 |
|
उज्जैन |
रात 08:33 |
|
इंदौर |
रात 08:34 |
|
अलीराजपुर |
रात 08:41 |
राजस्थान
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
अलवर |
रात 08:17 |
|
जयपुर |
रात 08:23 |
|
कोटा |
रात 08:27 |
|
अजमेर |
रात 08:29 |
|
बीकानेर |
रात 08:30 |
|
भीलवाड़ा |
रात 08:32 |
|
पाली |
रात 08:36 |
|
उदयपुर |
रात 08:38 |
|
जैसलमेर |
रात 08:43 |
छत्तीसगढ़
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
बिलासपुर |
रात 08:09 |
|
रायपुर |
रात 08:14 |
बिहार
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
भागलपुर |
रात 07:40 |
|
दरभंगा |
रात 07:42 |
|
मुजफ्फरपुर |
रात 07:45 |
|
पटना |
रात 07:47 |
|
गया |
रात 07:50 |
झारखंड
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
धनबाद |
रात 07:47 |
|
बोकारो |
रात 07:48 |
|
जमशेदपुर |
रात 07:50 |
|
रांची |
रात 07:53 |
गुजरात
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
अहमदाबाद |
रात 08:47 |
|
सोमनाथ |
रात 08:54 |
महानगर
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
कोलकाता |
रात 07:42 |
|
भुवनेश्वर |
रात 07:58 |
|
मुंबई |
रात 08:56 |
उत्तराखंड
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
देहरादून |
रात 08:03 |
|
हरिद्वार |
रात 08:04 |
पंजाब
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
पठानकोट |
रात 08:07 |
|
जालंधर |
रात 08:10 |
|
फगवाड़ा |
रात 08:10 |
|
पटियाला |
रात 08:10 |
|
लुधियाना |
रात 08:10 |
|
कपूरथला |
रात 08:11 |
|
अमृतसर |
रात 08:12 |
|
फिरोजपुर |
रात 08:15 |
हरियाणा
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
पंचकुला |
रात 08:07 |
|
करनाल |
रात 08:09 |
|
कुरुक्षेत्र |
रात 08:09 |
|
पानीपत |
रात 08:10 |
|
सोनीपत |
रात 08:11 |
|
गुरुग्राम |
रात 08:13 |
|
हिसार |
रात 08:16 |
उत्तरप्रदेश
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
लखनऊ |
रात 08:01 |
|
कानपुर |
रात 08:05 |
|
गाजियाबाद |
रात 08:11 |
|
नोएडा |
रात 08:12 |
|
झांसी |
रात 08:17 |
दिल्ली
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
नई दिल्ली |
रात 08:12 |
हिमाचल प्रदेश
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
शिमला |
रात 08:04 |
जम्मू
|
शहर |
समय |
|---|---|
|
जम्मू |
रात 08:09 |
