फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

Sat, 22 Aug 2026 06:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 06:00 PM IST
सार
Register For Event

ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक मना जाता है। चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलते हैं जिसका प्रभाव राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है।

विज्ञापन
moon transit in dhanu rashi these zodiac sign will be lucky
चंद्रमा का धनु राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा सबसे तेज चाल से राशि बदलते हैं। चंद्रमा लगभग सवा दो दिनों में अपनी राशि बदल लेते हैं। 22 अगस्त को चंद्रमा वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को विराम देकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो इस राशि में 25 अगस्त तक रहेंगे। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए शुभ और फलदायी साबित होने वाला होगा। अचानक आय में वृद्धि, शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

 
moon transit in dhanu rashi these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
चंद्रमा का धनु राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। लेकिन आपको इस दौरान लेन-देन के मामलों में संभलकर रहना होगा। 
moon transit in dhanu rashi these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आय के नए-नए स्त्रोत आपके सामने आ सकते हैं। किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, भाग्य देगा हर कदम पर साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
moon transit in dhanu rashi these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का धनु राशि में गोचर शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनको अपने नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेगा और अचानक से धन प्राप्ति की अच्छी संभावना दिखाई देगी। 

Budh Gochar: सिंह राशि में बुध के गोचर से आज बनेगा बुधादित्य राजयोग, बदलेगी इन 6 राशियों की किस्मत


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
moon transit in dhanu rashi these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
चंद्रमा का गोचर धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। आय में इजाफा होगा। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजना का लाभ आपको मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में आपका रूझान बढ़ेगा। 

Surya Nakshatra Parivartan: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन में लाभ के योग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed