फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: असिथा के साथ भिड़ंत के बाद यशस्वी की पहली प्रतिक्रिया, सिर मारने के लिए मिली आलोचनाओं पर क्या बोले?

Mon, 24 Aug 2026 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
Register For Event

यशस्वी ने कोलंबो में असिथा के साथ हुई लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि बिना मामला जाने धारणा बनाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इस लड़ाई पर यशस्वी ने क्या प्रतिक्रिया दी है...

विज्ञापन
IND vs SL: Yashasvi Jaiswal hits back at criticism on Fernando fight, says don’t judge without knowing context
यशस्वी का आलोचकों को जवाब - फोटो : IANS
भारत के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के असिथा फर्नांडो के साथ मैदान पर हुई नोकझोंक पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से बिना कुछ जाने धारणा नहीं बनाने की अपील की है। दरअसल, यशस्वी पर भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पहले दिन आउट होने के बाद असिथा को सिर मारने के कथित आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें भारत के पूर्व क्रिकेटरों और कमेंटेटर्स समेत दुनियाभर के फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यशस्वी ने कहा कि लोगों को पहले जानना चाहिए कि असिथा ने उनसे क्या कहा था, जिस पर वह भड़के थे। यह जाने बिना किसी को धारणा नहीं बनानी चाहिए या कोई बयान नहीं देना चाहिए। 

 
IND vs SL: Yashasvi Jaiswal hits back at criticism on Fernando fight, says don’t judge without knowing context
यशस्वी और असिथा भिड़े - फोटो : Twitter
यशस्वी ने तोड़ी चुप्पी
इंस्टाग्राम पर एक क्रिकेट वेबसाइट द्वारा इस घटना पर चर्चा करते हुए पोस्ट किए गए एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए यशस्वी ने लिखा, 'अगर आपको पता ही नहीं है कि उसने क्या कहा था, तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं। अगर कोई सीमा लांघता है, तो हमें उसे बताना होगा कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा।' वीडियो में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि यशस्वी के लिए सबसे अच्छा यही होता कि वह बस वहां से चले जाते।

Image
IND vs SL: Yashasvi Jaiswal hits back at criticism on Fernando fight, says don’t judge without knowing context
यशस्वी-असिथा की लड़ाई - फोटो : IANS
हर्षा भोगले ने कही यह बात
भोगले ने कहा, 'मैं जायसवाल से बस इतना कहना चाहता हूं कि हां, हो सकता है जो कहा गया, वह नहीं कहा जाना चाहिए था। लेकिन जैसा आप देते हैं, वैसा आपको लेना भी होगा। सबसे आसान रास्ता बस वहां से चले जाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL: Yashasvi Jaiswal hits back at criticism on Fernando fight, says don’t judge without knowing context
यशस्वी-असिथा की लड़ाई - फोटो : IANS
यशस्वी और फर्नांडो की हुई भिड़ंत
 
  • यशस्वी और फर्नांडो के बीच तनावपूर्ण विवाद हुआ था। इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज का हेलमेट श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के माथे से जा टकराया था।
  • यह घटना उस समय हुई, जब फर्नांडो के ओवर में यशस्वी ने तीन चौके जड़े और फिर ओवर की आखिरी गेंद तेजी अंदर आई और यशस्वी क्लीन बोल्ड हो गए। वह 45 रन बना सके। 
  • पवेलियन की ओर लौट रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज को फर्नांडो ने सेंड-ऑफ दिया। इससे यशस्वी वापस मुड़े और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज का सामना करने पहुंच गए।
  • इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान यशस्वी का हेलमेट फर्नांडो के माथे से छू गया।
  • स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बीच में आकर दोनों को अलग किया।
 
विज्ञापन
IND vs SL: Yashasvi Jaiswal hits back at criticism on Fernando fight, says don’t judge without knowing context
यशस्वी-असिथा की लड़ाई - फोटो : IANS
अजय जडेजा ने कही थी यह बात
इस मामले पर अजय जडेजा का भी बयान सामने आया था और उन्होंने भी यशस्वी की आलोचना की थी। जडेजा ने यशस्वी जायसवाल के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैदान पर मजाक और स्लेजिंग तब तक ठीक है, जब तक भाषा और व्यवहार की सीमा न लांघी जाए। जडेजा ने कहा, 'यह खतरनाक स्थिति है। इसमें कोई संदेह नहीं है। शारीरिक संपर्क एक अलग बात है। पिछले मैच में जायसवाल दूसरी तरफ थे। वह फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने निरोशन डिकवेला से कुछ कहा था। तब हमने कहा था कि मैदान पर मजाकिया नोकझोंक अच्छी है, जब तक आपकी भाषा में कुछ गलत न हो।' उन्होंने आगे जायसवाल को एक सीधी सीख देते हुए कहा, 'अगर कोई व्यक्ति खुद पर हंस नहीं सकता, तो उसे दूसरों पर भी नहीं हंसना चाहिए। अगर आप किसी बात को खुद पर नहीं ले सकते, तो मैदान पर वह बात दूसरों से भी नहीं कहनी चाहिए।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed