{"_id":"6a8c2b54b00c6a9bce0c863b","slug":"india-vs-sri-lanka-2nd-test-dhruv-jurel-stats-test-hundred-from-no-7-for-india-in-sri-lanka-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे भारतीय, खास टैटू ने ध्यान आकर्षित किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे भारतीय, खास टैटू ने ध्यान आकर्षित किया
Mon, 24 Aug 2026 05:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:00 PM IST
भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया। जुरेल श्रीलंका में टेस्ट शतक लगाने वाले हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे जुरेल ने दूसरे दिन तीसरे सत्र में शतक लगाया। जुरेल श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 2017 में हार्दिक पांड्या ने ऐसा किया था। उस समय ने हार्दिक ने पल्लेकल में 108 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
जुरेल से पहले भारत के लिए सातवें नंबर या इससे निचले स्थान पर भारत के लिए टेस्ट शतक नीतीश कुमार रेड्डी ने लगाया था। नीतीश ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन बनाए थे। जुरेल ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाने में सफल रहे। जुरेल ने पहली पारी में 177 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने घोषित की पारी
भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल नाबाद रहे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 203 रन जोड़े। आज भारत ने चार विकेट गंवाए। इनमें सारांश जैन (6 रन), ऋषभ पंत (63 रन), मानव सुथार (18 रन) और मोहम्मद सिराज (3 रन) के विकेट शामिल हैं। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, पंत ने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई।
इससे पहले, रविवार को भारत ने यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवाए थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा था। वह 193 गेंद पर 12 चौके की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया।

99 से 100 रन पूरे करने में ली 13 गेंदें
जुरेल ने 99 से 100 रन पूरा करने में 13 गेंदें ली। वह 2007 से 99 से 100 रन पूरे करने के मामले में सर्वाधिक गेंद लेने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे आगे मुरली विजय और रविचंद्रन अश्विन हैं। विजय ने 2014 में 99 से 100 रन पूरा करने में 14 गेंद और अश्विन ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 रन पूरे करने में 15 गेंदें ली थी।

टैटू ने ध्यान खींचा
जुरेल के टैटू ने इस दौरान सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जुरेल के बाइसेप्स पर जय जवान जय किसान का टैटू था जिसने सभी का ध्यान खींचा। जुरेल ने जब शतक लगाने के बाद बल्ले से अभिवादन किया तो यह टैटू दिखाई दिया।