फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2019: 32 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, ऐसा करने से दूर होगी भोले के भक्तों की सारी बाधाएं

Tue, 16 Jul 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jul 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2019 Rare coincidence after 32 years do this for fortune 

इस बार सावन में 32 सालों बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार, इस बार 32 साल बाद मैदान व पहाड़ का सावन एक ही दिन शुरू होने जा रहा है। 

Sawan 2019 Rare coincidence after 32 years do this for fortune 

पूर्णिमा 16 से 17 जुलाई तक रहेगी। पहला सोमवार दोनों पद्धतियों को मानने वालों का एक ही दिन होगा। इस बार चंद्रमा और सूर्य मास के हिसाब से सावन मानने वाले लोगों का सावन एक साथ शुरू होगा। सावन में भोले बाबा को खुश करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, दही, गंगाजल, फूल, फल चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना करना शुभ होगा। 

Sawan 2019 Rare coincidence after 32 years do this for fortune 

आमतौर पर पहाड़ और मैदानों में अलग-अलग महीनों में सावन मनाया जाता है। सावन के महीने में सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार के दिन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहता है। देवशयनी एकादशी के साथ ही चार्तुमास या चौमासा भी शुरू हो गया है। जिससे चार महीने तक मांगलिक कार्य बंद हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2019 Rare coincidence after 32 years do this for fortune 
lord vishnu - फोटो : lord vishnu

शास्त्रों के अनुसार इन चार महीनों में कोई शुभ कार्य शुरू नहीं किया जाता। मान्यता है कि इन चार महीनों के लिए भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं। जिस वजह से शुभ कार्यों पर चार महीने के लिए विराम लग जाता है। 

विज्ञापन
Sawan 2019 Rare coincidence after 32 years do this for fortune 

चार माह बाद देवोत्थान एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस दौरान धार्मिक आयोजन जैसे कथा, हवन, अनुष्ठान आदि करने का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष 12 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम गई है। चतुर्मास आषाढ़ मास के शुक्ल एकादशी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed