फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: आठवें दिन 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, जानें 'इनसिडियस' समेत बाकी फिल्मों का हाल

Sat, 22 Aug 2026 08:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Aug 2026 08:00 AM IST
सार
Register For Event

Awarapan 2 VS Insidious Collection: नई रिलीज हुई फिल्म 'खलीफा' ने बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया है। 'आवारापन 2' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
awarapan 2 vs Insidious box office collection on friday know total earnings of Batwara 1947
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों का जलवा है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन की नई रिलीज हुई फिल्म 'खलीफा' और हॉलीवुड फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' शामिल हैं। पहले से बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' चल रही हैं। जानिए इन फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है।

 
awarapan 2 vs Insidious box office collection on friday know total earnings of Batwara 1947
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी हुई ‘आवारापन 2’ की कमाई? 
  • फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • शुक्रवार यानी 8वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • 7वें दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन 119 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • यह फिल्म अभिनेता के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी है। 
  • यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है।
  • फैंस को नई फिल्म की कहानी और गाने पसंद आए हैं।
awarapan 2 vs Insidious box office collection on friday know total earnings of Batwara 1947
इनसिडियस - फोटो : एक्स
'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' की कमाई
अमेरिकी हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इंग्लिश भाषा में फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये कमाए हैं, हिंदी पट्टी में 75 लाख रुपये जुटाए हैं। वहीं तमिल भाषा में 13 लाख रुपये और तेलुगु से सिर्फ सात लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह 'इनसिडियस-द रेड डोर' का सीक्वल है और 'इनसिडियस फ्रैंचाइजी' की छठी फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
awarapan 2 vs Insidious box office collection on friday know total earnings of Batwara 1947
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
8वें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया?
  • पहले हफ्ते में सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 8वें दिन यानी शुक्रवार को इसने 34.35 लाख रुपये कमाए हैं।
  • 7वें दिन इसने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • कलेक्शन से साफ पता चलता है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई।
  • इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आए।
विज्ञापन
awarapan 2 vs Insidious box office collection on friday know total earnings of Batwara 1947
खलीफा - फोटो : एक्स
'खलीफा' ने दूसरे दिन कितने कमाए?
पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। पहले दिन 'खलीफा' ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन शुक्रवार को इसने 2.30 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। फिल्म का कुल कलेक्शन 7.65 करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें कि वैसाख के निर्देशन में बनी 'खलीफा' सोने की तस्करी पर आधारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed