फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारोबारी हत्याकांड: वीडियो से सामने आया श्रद्धा-शिवा का रिलेशनशिप स्टेटस, कहा - दो महीने से रिश्ते में थे

Fri, 16 Oct 2026 10:15 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 16 Oct 2026 10:15 AM IST
सार
Register For Event

शिवा शर्मा हत्याकांड में हजरतगंज पुलिस आरोपी श्रद्धा को पकड़ नहीं पा रही है। पुलिस ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वायरल हुए दो वीडियो में शिवा पर चोरी का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Businessman murder case: Five-minute video reveals Shraddha and Shiva’s relationship status
श्रद्धा शर्मा और शिवा शर्मा। - फोटो : amar ujala

चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी 25 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे ने बृहस्पतिवार को तीसरा वीडियो जारी किया। श्रद्धा ने सफाई देते हुए कहा कि शिवा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या है और उसने खुद अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा है। श्रद्धा का कहना है कि उसके पास सबूत हैं। अगर पुलिस फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी तो सच्चाई पता चल जाएगा।



श्रद्धा ने पांच मिनट 28 सेकंड का वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है। श्रद्धा के मुताबिक नौ अक्तूबर को सभी लोग ड्राइंग रूम में चाय पी रहे थे। शिवा वॉशरूम के बहाने अंदर गया और मेन गेट बंद कर दिया। शक होने पर जब उसकी बहन ने गेट खोला तो शिवा ने बालकनी से छलांग लगा दी।



श्रद्धा का कहना है कि सोसाइटी और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है। श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज था और कर्जदारों के लगातार फोन आते थे। उसके पास इससे जुड़े स्क्रीनशॉट्स और चैट हैं, जो पुलिस को सौंप दिए हैं। शिवा पहले भी कर्ज को लेकर आत्महत्या की बात कह चुका था लेकिन उसकी बात को उसने हल्के में लिया था।

वीडियो बयान के मुताबिक सात अक्तूबर को कपूरथला चौराहे के पास शिवा नशे की हालत में लग्जरी गाड़ी से श्रद्धा से मिलने आया था और दोनों की बातचीत हुई थी। वह रो रहा था। इसके बाद वह शिवा के साथ फ्लैट आ गई थी। आठ अक्तूबर को उसकी बहन व शिवा के दोस्त अश्वनी मिश्रा और हर्ष भी घर पर आए थे। अगर टॉर्चर किया होता तो उसके दोस्तों ने बताया होता। श्रद्धा ने इस मामले में बहन रश्मि की भूमिका से इन्कार किया है। श्रद्धा का कहना है कि वह चार माह से शिवा के संपर्क में थी और दो माह से दोनों रिलेशनशिप में थे।

Trending Videos
Businessman murder case: Five-minute video reveals Shraddha and Shiva’s relationship status
शिवा शर्मा हत्याकांड। - फोटो : amar ujala

शिवा की मां पर अभद्रता का आरोप
श्रद्धा का दावा है कि घटना के बाद जब वह ड्राइवर के साथ भागदौड़ कर रही थी, तब शिवा की मां ने अस्पताल में ड्राइवर से मारपीट की, जिसका फुटेज अस्पताल के कैमरे में होगा। बिना जांच के अफवाह न फैलाई जाए। वह बहुत परेशान है। श्रद्धा ने आत्महत्या की धमकी भी दी है। फिलहाल हजरतगंज पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Businessman murder case: Five-minute video reveals Shraddha and Shiva’s relationship status
कारोबारी शिवा और श्रद्धा। - फोटो : amar ujala

मेरे बेटे की पिटाई करती थी : रंजना
शिवा की मां रंजना ने बृहस्पतिवार को श्रद्धा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि श्रद्धा उनके बेटे की पिटाई करती थी। अगर वह वीडियो जारी कर बयान दे सकती है तो सामने क्यों नहीं आ रही। शिवा की डायरी श्रद्धा के कारनामे उजागर करेगी। रंजना का कहना है कि उन्होंने किसी से अभद्रता नहीं की। पुलिस पर उनको पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman murder case: Five-minute video reveals Shraddha and Shiva’s relationship status
श्रद्धा और शिवा। - फोटो : amar ujala

ज्वैलरी चोरी का आरोप लगाकर बनाया था वीडियो, वायरल
श्रद्धा ने शिवा का एक वीडियो बनाया था, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रद्धा शिवा पर ज्वैलरी चोरी का आरोप लगा रही है। वहीं, शिवा बोल रहा है कि मैंने सितंबर में चोरी की थी। आप वॉशरूम में थीं, 20-25 मिनट का टाइम मिला था। मैंने एक साथ ही सब उठा लिया था। तीन सोने की चेन और एक ब्रेसलेट चौक में गोल दरवाजे के अंदर बेच दिया था। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये थी। शिवा एक माह में रकम लौटाने की बात भी कह रहा है। इसके एवज में वह अपनी कार श्रद्धा के पास गिरवी रखने के लिए बोल रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के बारे में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Businessman murder case: Five-minute video reveals Shraddha and Shiva’s relationship status
- फोटो : अमर उजाला

नेपाल के दांग जिले में मिली श्रद्धा की लोकेशन
रुपईडीहा (बहराइच)। श्रद्धा दुबे की तलाश में जुटी जांच एजेंसियों को उसकी लोकेशन नेपाल के दांग जिले में मिली है। श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और दो युवकों के साथ नेपालगंज से आगे बढ़कर दांग जिले के भालुवांग इलाके तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को मिली इस लोकेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियां नेपाल पुलिस के संपर्क में रहकर उसकी आगे की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हैं। हालांकि, भालुवांग के बाद श्रद्धा और उसके साथियों की लोकेशन का पता नहीं चल सका है। दांग से आगे बढ़ने पर महेंद्र राजमार्ग से बुटवल और नारायणगढ़ होते हुए काठमांडू पहुंचने का मार्ग है। वहीं, बुटवल और नारायणगढ़ से पोखरा जाने के रास्ते भी निकलते हैं। श्रद्धा की गाड़ी 18 अक्तूबर 2025 को भी बहराइच आई थी। नानपारा के पास चीनी मिल के निकट स्थित टोल प्लाजा पर वाहन का टोल टैक्स कटा था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस लखनऊ पुलिस टीम का सहयोग कर रही है। हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed