फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solah Somvar Vrat Udyapan: कैसे करें सोलह सोमवार व्रत का उद्यापन ? जानें 5 बड़ी बातें

Fri, 21 Aug 2026 11:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:11 AM IST
सार
Register For Event

Solah Somvar Vrat Udyapan: 16 सोमवार का व्रत पूरा होने के बाद इसका उद्यापन करना महत्वपूर्ण होता है। इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होने की मान्यता है। ऐसे में आइए उद्यापन की विधि को जानते हैं।

विज्ञापन
solah somvar vrat udyapan vidhi and niyam in hindi
Solah Somvar Vrat Udyapan - फोटो : अमर उजाला

Solah Somvar Vrat Udyapan: सावन की शुरुआत होते ही कई लोग सोलह सोमवार का व्रत रखना शुरू करते हैं। यह व्रत सावन के पहले सोमवार से शुरू कर लगातार 16 सोमवार तक रखा जाता है। इस दौरान व्रती पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हैं। हिंदू धर्म में सोलह सोमवार के व्रत को सुख-समृद्धि, मनोकामना पूर्ति और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विशेष माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप और व्रत किया था। इसी कारण सोलह सोमवार के व्रत को मनचाहा और योग्य जीवनसाथी पाने की कामना से भी रखा जाता है। हालांकि, 16 सोमवार का व्रत पूरा होने के बाद इसका उद्यापन करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि, पूरे विधि-विधान से उद्यापन करने पर व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सोलह सोमवार व्रत का उद्यापन कैसे किया जाता है।

solah somvar vrat udyapan vidhi and niyam in hindi
Solah Somvar Vrat Udyapan - फोटो : adobe

सोलह सोमवार व्रत का उद्यापन

17वें सोमवार को करें उद्यापन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोलह सोमवार का व्रत पूरा होने के बाद 17वें सोमवार को इसका उद्यापन किया जाता है। 

शिव परिवार की करें पूजा
मान्यता है कि, इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय सहित शिव परिवार की पूजा करें। साथ ही शिवलिंग का जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही व्रत में हुई भूल की क्षमा मांगे।

solah somvar vrat udyapan vidhi and niyam in hindi
Solah Somvar Vrat Udyapan - फोटो : freepik

रुद्राभिषेक और हवन करें
सोलह सोमवार के उद्यापन के शुभ मौके पर रुद्राभिषेक और हवन करना भी शुभ माना जाता है। पूजा के बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करें।

चूरमा का लगाएं भोग
सोलह सोमवार के उद्यापन वाले दिन आप आटे का चूरमा बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं। इसके बाद इस भोग को आप सभी में प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं। इसके अलावा घर पर कन्याओं को बुलाकर खीर का भोज करा सकते हैं।

Mangala Gauri Vrat 2026: आखिरी मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Last Sawan Somwar 2026: बहुत खास है सावन का आखिरी सोमवार, ये उपाय दिलाएंगे महाकाल की कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
solah somvar vrat udyapan vidhi and niyam in hindi
Solah Somvar Vrat Udyapan - फोटो : adobe stock

भोजन और दान का रखें ध्यान
ज्योतिषियों की मानें, तो सोलह सोमवार के उद्यापन के दिन आप ब्राह्मणों या जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। इसके अलावा अपनी क्षमता के अनुसार दान-दक्षिणा दें। इस दौरान सफेद वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है।

South Indian Festivals: दक्षिण भारत के 16 अनोखे व्रत-त्योहार, उत्तर भारत में नहीं हैं इतने प्रचलित
2026 Hindu Festival Dates: कब है पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा? देखें तिथि सहित पूरा कैलेंडर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed