मकान किराए पर देना आज के इस दौर में आम बात है, लेकिन केवल किराया तय करके चाबी सौंप देना सही तरीका नहीं माना जाता है। दरअसल, कई ऐसे काम या बातें जिनका ध्यान मकान मालिक को रखना चाहिए।
{"_id":"6aab6ebd2f290a720a0c93fc","slug":"4-important-documents-to-keep-before-renting-out-your-house-kriyaedaar-se-ye-four-documents-jarur-lein-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: घर किराए पर देने से पहले ये 4 कागज जरूर रखें, वरना मकान मालिक को बाद में हो सकती है बड़ी परेशानी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: घर किराए पर देने से पहले ये 4 कागज जरूर रखें, वरना मकान मालिक को बाद में हो सकती है बड़ी परेशानी
Thu, 17 Sep 2026 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:08 AM IST
मकान किराए पर देने से पहले किराएदार की पहचान और किराए की शर्तों से जुड़े जरूरी दस्तावेज संभालकर रखना बेहद जरूरी है। वरना मकान मालिक को बाद में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala AI
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
रेंट एग्रीमेंट की कॉपी जरूर रखें
- सबसे पहला और जरूरी दस्तावेज रेंट एग्रीमेंट है
- इसमें मकान मालिक और किराएदार की जानकारी के साथ किराए की रकम, सिक्योरिटी डिपॉजिट, किराए की अवधि और दूसरी शर्तें लिखी जा सकती हैं
- ये किराए की शर्तों को लिखित रूप में तय करने वाला दस्तावेज है
- मकान मालिक को इसकी एक कॉपी अपने पास जरूर रखनी चाहिए
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
किराएदार का पहचान पत्र
- किराएदार की पहचान से जुड़ा वैध दस्तावेज भी रिकॉर्ड में रखें
- ये आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य स्वीकार्य पहचान दस्तावेज हो सकता है
- अलग-अलग जगहों पर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची अलग हो सकती है
- इसलिए स्थानीय नियम जरूर जान लें ताकि, बाद में दिक्कत न हो
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
किराएदार का स्थायी पता
- किराएदार का वर्तमान और स्थायी पता लिखित रूप में लेना भी उपयोगी है
- कई पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म में वर्तमान, पिछला और स्थायी पता जैसी जानकारी मांगी जाती है
- इस जानकारी का रिकॉर्ड मकान मालिक के पास सुरक्षित रहना चाहिए
विज्ञापन
मकान मालिक को किराएदार से क्या डॉक्यूमेंट्स लेने चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
किराएदार की फोटो और संपर्क जानकारी
- किराएदार की हाल की फोटो और मोबाइल नंबर भी रिकॉर्ड में रखें
- साथ ही आपात स्थिति में संपर्क किए जा सकने वाले व्यक्ति की जानकारी लेना भी उपयोगी हो सकता है
- पुलिस के किराएदार सत्यापन फॉर्म में भी किराएदार की व्यक्तिगत और संपर्क संबंधी जानकारी मांगी जाती है