स्टील की बोतल में पानी भरकर रखने के बाद अगर उसका स्वाद अलग लगने लगे तो हर बार बोतल के स्टील को दोष देना सही नहीं है। अच्छी क्वालिटी की स्टेनलेस स्टील बोतल आम तौर पर पानी का स्वाद बदलने वाली नहीं होती। परेशानी अक्सर बोतल के अंदर या उसके उन हिस्सों में होती है, जिनकी सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। बोतल में पानी भरने के बाद उसे कई घंटे तक बंद रखा जाता है। इस दौरान अगर बोतल के अंदर नमी रह जाए या उसमें पानी के अलावा कोई दूसरा पेय रखा गया हो तो उसकी हल्की गंध या स्वाद बोतल में रह सकता है। यही वजह है कि अगली बार सिर्फ पानी भरने पर भी उसका स्वाद थोड़ा अलग महसूस हो सकता है।
बोतल साफ दिखती है फिर भी पानी का स्वाद लगता है अजीब? इस छोटे हिस्से में छिपी हो सकती है वजह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:40 AM IST
Steel Bottle: स्टील की बोतल में पानी रखने के बाद उसका स्वाद बदलने के पीछे हमेशा स्टील जिम्मेदार नहीं होता। कई बार बोतल के ढक्कन, रबर सील और मुंह के आसपास जमा गंदगी इसकी वजह बन सकती है। अगर इन हिस्सों की ठीक से सफाई न हो तो पानी में बासी या अजीब स्वाद आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन