Online Shopping Return Rules: आज के डिजिटल और ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में हम घर बैठे कपड़े, गैजेट्स और अन्य सामान आसानी से मंगवा लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि ऑनलाइन मंगाया गया सामान तस्वीर से मेल नहीं खाता, उसका साइज फिट नहीं बैठता या फिर क्वालिटी उम्मीद के मुताबिक नहीं होती।
ऐसे में ग्राहकों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदे गए हर एक प्रोडक्ट को बिना किसी परेशानी के वापस करने का कानूनी अधिकार हमें मिलता है? आइए इस लेख में सरल भाषा में ऑनलाइन सामान वापसी के नियमों को समझते हैं।
2 of 5
घर पर जरूर रखें ये सामान
- फोटो : Instagram
ई-कॉमर्स कंपनियों और प्लेटफॉर्म की अपनी रिटर्न पॉलिसी
- कानून के अनुसार हर प्रोडक्ट पर अनिवार्य रूप से रिफंड या रिटर्न की गारंटी नहीं होती, बल्कि यह पूरी तरह से संबंधित ई-कॉमर्स वेबसाइट या सेलर की नीतियों पर निर्भर करता है।
- ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए 7 दिन, 15 दिन या 30 दिन की रिटर्न या एक्सचेंज पॉलिसी देती हैं, जिसके तहत आप तय समय सीमा के भीतर सामान वापस कर सकते हैं।
3 of 5
किन उत्पादों पर लागू नहीं होती है रिटर्न पॉलिसी?
- फोटो : सांकेतिक फोटो
किन उत्पादों पर लागू नहीं होती है रिटर्न पॉलिसी
- कुछ ऐसे विशेष उत्पाद होते हैं जिन पर कंपनियां आमतौर पर रिटर्न या रिफंड की सुविधा नहीं देती हैं।
- इनमें अंडरगारमेंट्स, ग्रॉसरी या खाने-पीने का सामान, खुले हुए परफ्यूम, मेकअप प्रोडक्ट्स, और दवाइयां शामिल हैं।
- इसके अलावा पर्सनलाइज्ड या कस्टमाइज्ड सामान (जैसे नाम छपे हुए मग या कपड़े) भी आमतौर पर वापस नहीं लिए जाते हैं।
4 of 5
क्या नो-रिटर्न पॉलिसी वाली चीजों का रिफंड मिल सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या नो-रिटर्न पॉलिसी वाली चीजों का रिफंड मिल सकता है?
- अगर नो-रिटर्न पॉलिसी वाला कोई प्रोडक्ट ग्राहक को डैमेज स्थिति में मिलता है तो ग्राहक को तुरंत एप पर जाकर मिले हुए डिफेक्टिव प्रोडक्ट के फोटो या वीडियो के साथ इसकी शिकायत करनी होती है।
- इसके बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट के अधिकारी इसकी जांच करते हैं, और जांच के बाद प्रोडक्ट में डिफेक्ट पाए जाने पर सामान रिटर्न मंगाते हैं और फिर पैसा भी रिफंड करते हैं।
- रिटर्न के समय ध्यान रखें कि सामान का टैग नहीं कटा होना चाहिए, और जिस स्थिति में आपको पैकेज मिला है वैसे ही उसे सुरक्षित वापस करना होता है।
5 of 5
डिफेक्टिव सामान न रिटर्न करने पर क्या करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
डिफेक्टिव सामान न रिटर्न करने पर क्या करें?
- अगर ऑनलाइन मंगाया गया सामान टूटा हुआ, नकली या खराब निकलता है, और एप के संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बाद भी आपके मन मुताबिक सहायता नहीं मिलती है तो कानूनन आपके पास कंज्यूमर कोर्ट शिकायत के पूरे अधिकार होता है।
- ऐसी स्थिति में आप कंपनी से अपने पैसे वापस मांग सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता अदालत (कंज्यूमर कोर्ट) https://consumerhelpline.gov.in/public/ में शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।