कार के टायर को ध्यान से देखें तो उसकी साइडवॉल और ट्रेड पर कई तरह के निशान दिखाई देते हैं। इनमें कुछ अक्षर और नंबर होते हैं, जबकि कुछ टायरों पर छोटे तीर या दिशा बताने वाले निशान भी बने होते हैं।
इन निशानों को देखकर कई लोग सोचते हैं कि ये सिर्फ कंपनी की पहचान या डिजाइन का हिस्सा हैं। हालांकि, कुछ निशान टायर को सही दिशा में लगाने के लिए दिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन निशानों का क्या मतलब होता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
कार के टायर पर क्यों होते हैं ये निशान?
- फोटो : Adobe Stock
टायर्स पर तीर का निशान क्यों होता है?
- अगर टायर के साइडवॉल पर “ROTATION” लिखा हो और उसके साथ तीर बना हो, तो यह बहुत महत्वपूर्ण संकेत है
- यह तीर टायर के घूमने की सही दिशा बताता है
- ऐसे टायर को directional tyre कहा जाता है
- इनका ट्रेड पैटर्न इस तरह बनाया जाता है कि टायर एक निश्चित दिशा में घूमने पर अपना निर्धारित प्रदर्शन दे
3 of 6
कार के टायर पर क्यों होते हैं ये निशान?
- फोटो : AI Generated
- टायर लगाते समय तीर का मतलब यह होता है कि गाड़ी आगे बढ़ने पर टायर उसी दिशा में घूमना चाहिए, जिस दिशा में तीर इशारा कर रहा है
- अगर इसे उलटी दिशा में लगाया गया तो टायर का ट्रेड पैटर्न उस डिजाइन के अनुसार काम नहीं करेगा
4 of 6
कार के टायर पर क्यों होते हैं ये निशान?
- फोटो : Adobe Stock
हर तीर का मतलब Rotation नहीं
- यह बात भी ध्यान रखने वाली है कि टायर पर दिखने वाला हर निशान घूमने की दिशा नहीं बताता
- कुछ टायरों पर “OUTSIDE” और “INSIDE” जैसे निशान होते हैं
- ऐसे टायर asymmetric tyres होते हैं
- इनमें टायर की अंदर और बाहर वाली सतह का डिजाइन अलग हो सकता है
5 of 6
कार के टायर पर क्यों होते हैं ये निशान?
- फोटो : Adobe Stock
- इसलिए टायर लगाते समय OUTSIDE वाला हिस्सा बाहर की तरफ और INSIDE वाला हिस्सा कार की अंदर की तरफ होना चाहिए
- कुछ टायरों पर “M+S”, “3PMSF” या दूसरे मार्किंग भी दिखाई दे सकते हैं
- इनका संबंध टायर की विशेषताओं और उपयोग की परिस्थितियों से होता है