Inverter Battery Winter Maintenance: अक्तूबर का महीना शुरु हो चुका है और इस मौसम में धीरे-धीरे तापमान घटने लगती है और इसका असर इन्वर्टर बैट्री की कार्यक्षमता पर सीधा देखने को मिलता है। ठंड में बैट्री के अंदर होने वाली रासायनिक प्रक्रियाएं धीमी हो जाती हैं, जिससे इसका बैकअप कम होने लगता है और बैट्री जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
अक्सर लोग गर्मियों में तो इन्वर्टर का ध्यान रखते हैं, लेकिन सर्दियों में इसे नजरअंदाज कर देते हैं। अगर सही समय पर इन्वर्टर बैट्री की देखभाल न की जाए, तो अगली गर्मियों तक आपको नई बैट्री खरीदने का भारी खर्च उठाना पड़ सकता है। इसलिए सर्दियों की शुरुआत में बैट्री का थोड़ा सा रखरखाव इसकी लाइफ को कई साल बढ़ा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
2 of 5
डिस्टिल्ड वाटर का लेवल समय पर जांचें
- फोटो : Adobe Stock
डिस्टिल्ड वाटर का लेवल समय पर जांचें
- सर्दियों में बैट्री के वाटर इंडिकेटर को नियमित रूप से देखते रहें।
- अगर पानी का स्तर कम हो गया है, तो केवल डिस्टिल्ड वाटर ही डालें।
- कभी भी इसमें साधारण नल का पानी या आरओ का पानी न मिलाएं, क्योंकि इससे बैट्री की प्लेट्स पूरी तरह खराब हो सकती हैं।
3 of 5
बैट्री को सीधे ठंडे फर्श पर रखने से बचें
- फोटो : Adobe Stock
बैट्री को सीधे ठंडे फर्श पर रखने से बचें
- सर्दियों में फर्श बहुत ठंडा हो जाता है, जिससे बैट्री की चार्जिंग क्षमता घटती है।
- बैट्री को हमेशा लकड़ी या प्लास्टिक के मजबूत स्टैंड पर ही रखें।
- साथ ही, बैट्री को ऐसे स्थान पर रखें जहां नमी न हो और हवा का वेंटिलेशन सही बना रहे।
4 of 5
बैट्री टर्मिनल्स की सफाई और ग्रीसिंग है बेहद जरूरी
- फोटो : Adobe stock
बैट्री टर्मिनल्स की सफाई और ग्रीसिंग है बेहद जरूरी
- बैट्री के टर्मिनल्स पर अक्सर सफेद या हरे रंग का जंग जम जाता है।
- इसे दूर करने के लिए गर्म पानी में कपड़े डूबोकर सफाई करें और सूखने के बाद ग्रीस लगाएं।
- इससे जंग नहीं लगता और बिजली का प्रवाह सही बना रहता है।
5 of 5
बैट्री को पूरी तरह डिस्चार्ज होने से बचाएं
- फोटो : Adobe Stock
बैट्री को पूरी तरह डिस्चार्ज होने से बचाएं
- सर्दियों में अगर कट न लगे, तब भी हफ्ते में एक बार इन्वर्टर पर थोड़ा लोड चलाकर बैट्री का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद इसे तुरंत पूरी तरह चार्ज होने दें।
- एक बात का और ध्यान रखें कि लंबे समय तक बैट्री को बिना इस्तेमाल किए डिस्चार्ज रखने से उसकी प्लेट्स कमजोर हो जाती हैं।