फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्योहारों में घर सजाते समय एक्सटेंशन बोर्ड से जुड़ी न करें ये 3 गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 12 Oct 2026 05:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 12 Oct 2026 05:19 PM IST
सार
Register For Event

Extension Board Overload Danger: त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है, ऐसे में बहुत से लोग अपने घर को सजाना शुरु कर देते हैं। कई बार लोग घर को सजाते समय जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि घर सजाते समय कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Festive Electrical Safety: Crucial Extension Board and Wiring Errors to Avoid During Holiday Decorations
त्योहारों में इलेक्ट्रिकल सेफ्टी - फोटो : AI

Festive Electrical Safety Tips: नवरात्री, दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लड़ी, लाइटों और इलेक्ट्रॉनिक झूमरों से सजाते हैं। इस सजावट के लिए घर के कई कोनों तक बिजली पहुंचाने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड और अतिरिक्त वायरिंग का काफी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, जल्दबाजी या जाने-अनजाने में लोग एक्सटेंशन बोर्ड की क्षमता से अधिक लोड डाल देते हैं या कटे-फटे तारों का उपयोग कर लेते हैं।



यही छोटी सी लापरवाही त्योहार की खुशियों के बीच शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसे बड़े हादसों का कारण बन जाती है। आइए इस लेख में सरल भाषा में समझते हैं कि त्योहारों पर लाइटिंग और वायरिंग करते समय किन मुख्य गलतियों से बचना जरूरी है।

Trending Videos
Festive Electrical Safety: Crucial Extension Board and Wiring Errors to Avoid During Holiday Decorations
एक ही एक्सटेंशन बोर्ड पर क्षमता से ज्यादा लोड डालना - फोटो : AI

एक ही एक्सटेंशन बोर्ड पर क्षमता से ज्यादा लोड डालना

  • एक ही बोर्ड के सभी सॉकेट में कई मल्टी-प्लग ठूंसकर ढेर सारी लाइटें जोड़ देना सबसे खतरनाक गलती है।
  • क्षमता से अधिक लोड पड़ने पर एक्सटेंशन बोर्ड का तार तेजी से गर्म हो जाता है, जिससे प्लास्टिक पिघल सकती है और शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है।
Festive Electrical Safety: Crucial Extension Board and Wiring Errors to Avoid During Holiday Decorations
कटे-फटे या ढीले तारों का खुले में इस्तेमाल करना - फोटो : Adobe Stock

कटे-फटे या ढीले तारों का खुले में इस्तेमाल करना

  • सजावट के लिए पुरानी या सस्ती लाइटों का उपयोग करते समय उनके कटे-फटे जोड़ों पर टेप लगाना न भूलें।
  • ढीले और खुले तारों में स्पार्किंग का खतरा हमेशा बना रहता है।
  • इससे घर के बच्चों या पालतू जानवरों को करंट लगने का गंभीर जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Festive Electrical Safety: Crucial Extension Board and Wiring Errors to Avoid During Holiday Decorations
गीली जगहों पर वॉटरप्रूफिंग का ध्यान न रखना - फोटो : istock

गीली जगहों पर वॉटरप्रूफिंग का ध्यान न रखना

  • बालकनी, छत या मुख्य द्वार के पास लगाई जाने वाली लाइटों के कनेक्शन को पानी और नमी से बचाना बेहद जरूरी है।
  • बाहरी दीवारों पर लगे जोड़ों को वॉटरप्रूफ टेप से अच्छे से ढकें, वरना ओस या पानी पड़ने पर पूरी वायरिंग में करंट दौड़ सकता है।
विज्ञापन
Festive Electrical Safety: Crucial Extension Board and Wiring Errors to Avoid During Holiday Decorations
खराब क्वालिटी का बोर्ड और रात भर लाइटें चालू छोड़ना - फोटो : Adobe Stock

खराब क्वालिटी का बोर्ड और रात भर लाइटें चालू छोड़ना

  • बिना फ्यूज या ओवरलोड प्रोटेक्टर वाले सस्ते लोकल एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने से बचें।
  • इसके अलावा, पूरी रात या घर से बाहर जाते समय सजावटी लाइटें और एक्सटेंशन बोर्ड लगातार चालू न छोड़ें। इस्तेमाल न होने पर मेन स्विच बंद कर देना ही सबसे सेफ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed