LPG Gas Cylinder: घर में एलपीजी कनेक्शन आमतौर पर परिवार के किसी एक सदस्य के नाम पर होता है, लेकिन कई बार कनेक्शन धारक के निधन या किसी दूसरे कारण से गैस कनेक्शन को किसी अन्य सदस्य के नाम ट्रांसफर कराने की जरूरत पड़ती है।
जान लें काम की बात: एलपीजी गैस कनेक्शन में नाम बदलना है? तो यहां जानें तरीका और कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे
LPG Connection Name Change Process: एलपीजी कनेक्शन को परिवार के किसी सदस्य या दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होते हैं। पहचान और पते के प्रमाण के साथ केवाईसी समेत कई अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत पड सकती है।
गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?
पहचान पत्र चाहिए
- जिस व्यक्ति के नाम एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर किया जाना है, उसे पहचान का प्रमाण देना होता है
- इसके लिए केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी की जाती है
- पहचान के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज में से कोई एक चाहिए होता है
एड्रेस प्रूफ भी चाहिए होगा
- नए कनेक्शन धारक को अपने पते का प्रूफ भी देना होता है
- आधार, बिजली का बिल, पानी का बिल, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि में से कोई एक दस्तावेज चाहिए होता है
कैसे ट्रांसफर होता है गैस कनेक्शन?
पहला स्टेप
- अगर आप भी अपने गैस कनेक्शन को किसी के नाम करना चाहते हैं तो करवा सकते हैं
- नाम ट्रांसफर के लिए सामान्य तौर पर आपको अपनी गैस एजेंसी के दफ्तर जाना होता है
- यहां पर आपको फॉर्म भरना होता है जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होती हैं
दूसरा स्टेप
- फिर इस फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं
- ध्यान रहे दस्तावेजों की कॉपी के अलावा असली दस्तावेज भी साथ ले जाने होंगे
- इसके बाद संबंधित अधिकारी फॉर्म और डॉक्यूमेंट चेक करता है और सबकुछ सही होने पर कनेक्शन ट्रांसफर कर दिया जाता है