फ्लाइट का टिकट बुक करने के बाद अगर एयरलाइन अचानक उड़ान रद्द कर दे तो पूरा ट्रैवल प्लान बिगड़ जाता है। होटल की बुकिंग से लेकर मीटिंग और आगे की यात्रा तक सब प्रभावित हो सकता है। ऐसे समय में कई यात्री यह नहीं जानते कि उनके पास क्या विकल्प हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो सबसे पहले अपने अधिकार जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं।
Flight Cancel: फ्लाइट कैंसिल हुई तो एयरलाइन से मांग सकते हैं ये चीजें, हर पैसेंजर को पता होने चाहिए अधिकार
Flight Cancel: अगर एयरलाइन आपकी फ्लाइट कैंसिल कर देती है तो आपको हर स्थिति में चुपचाप नुकसान उठाने की जरूरत नहीं है। DGCA के नियमों के तहत कुछ मामलों में यात्री को वैकल्पिक फ्लाइट या पूरा रिफंड मिल सकता है। कुछ परिस्थितियों में मुआवजे का भी प्रावधान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ मामलों में कंपनसेशन भी
अगर एयरलाइन ने नियमों के मुताबिक समय पर कैंसिलेशन की सूचना नहीं दी और यात्री को परेशानी हुई, तो कुछ परिस्थितियों में वैकल्पिक उड़ान या पूरे रिफंड के अलावा मुआवजे का भी प्रावधान है। इसकी राशि उड़ान के ब्लॉक टाइम के आधार पर तय होती है। यह 5,000 रुपये, 7,500 रुपये या 10,000 रुपये तक हो सकती है, हालांकि अधिकतम राशि संबंधित बेस फेयर और फ्यूल चार्ज से जुड़ी सीमा के अधीन है।
हर फ्लाइट कैंसिलेशन पर मुआवजा मिलना जरूरी नहीं है। असाधारण परिस्थितियों में यानी ऐसी वजहों से जो एयरलाइन के नियंत्रण से बाहर हों, वित्तीय मुआवजे का नियम लागू नहीं हो सकता। हालांकि ऐसी स्थिति में भी लागू नियमों के अनुसार रिफंड या वैकल्पिक यात्रा की सुविधा मिल सकती है।
एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं तो क्या?
अगर आप फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और वैकल्पिक उड़ान का इंतजार करना पड़ रहा है, तो नियमों के तहत कुछ सुविधाएं मिल सकती हैं। मंत्रालय भी यात्रियों को फ्लाइट में व्यवधान के दौरान उनके अधिकारों और उपलब्ध सहायता की जानकारी देता है।
शिकायत कहां करें?
अगर एयरलाइन नियमों के मुताबिक रिफंड, वैकल्पिक फ्लाइट या दूसरी सुविधा नहीं देती है तो यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए एयर सेवा जैसे आधिकारिक शिकायत तंत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अगली बार फ्लाइट कैंसिल होने पर सिर्फ परेशान होकर घर न लौटें। पहले एयरलाइन से अपने विकल्प पूछें और जरूरत पड़ने पर अपने यात्री अधिकारों के तहत दावा करें।
Second-Hand Smartphone: पुराना फोन खरीदने से पहले जरूर जांचें ये चीजें, एक गलती से फंस सकता है पैसा
PM Vishwakarma Yojana: इन 18 कामगारों को मिलते हैं कई फायदे, ट्रेनिंग से लेकर लोन तक का लाभ