फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितने किलोमीटर चलने पर बाइक की सर्विसिंग करवानी चाहिए? जानें नियम

Fri, 02 Oct 2026 07:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 02 Oct 2026 07:10 PM IST
सार
Register For Event

Bike Servicing Kilometer Limit: जो लोग बाइक चलाते हैं उनके मन में एक बड़ा सवाल होता है कि आखिर कितने किलोमीटर चलने के बाद बाइक की सर्विसिंग करा लेनी चाहिए। इसको लेकर अलग-अलग लोगों की कई राय हो सकती है, मगर आइए इस लेख में इसकी सही जानकारी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
How Many Kilometers Before Your Bike Needs Servicing? Know Essential Rules and Maintenance Interval
बाइक सर्विसिंग किलोमीटर नियम - फोटो : AI

Bike Servicing Kilometer Limit: दोपहिया वाहन यानी बाइक का इस्तेमाल लगभग हर घर में रोजमर्रा के कामों और दफ्तर आने-जाने के लिए होता है। बाइक की उम्र बढ़ाने और उसकी परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए समय-समय पर सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि बाइक को कितने किलोमीटर चलाने के बाद मैकेनिक के पास ले जाना चाहिए। 



कई बार देरी करने से इंजन का भारी नुकसान हो जाता है और जेब पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ जाता है। सामान्य तौर पर कंपनियों का सुझाव होता है कि निश्चित किलोमीटर या समय अवधि पूरी होते ही बाइक की सर्विस करा लेनी चाहिए। आइए जानते हैं बाइक की सही सर्विसिंग से जुड़े जरूरी नियम।

How Many Kilometers Before Your Bike Needs Servicing? Know Essential Rules and Maintenance Interval
Bike Tips - फोटो : Adobestock

नई बाइक की पहली और शुरुआती सर्विसिंग का नियम

  • नई बाइक खरीदने के बाद पहली सर्विसिंग 500 से 750 किलोमीटर चलने पर या 1 महीने के भीतर करा लेनी चाहिए।
  • इस समय इंजन ऑयल बदलना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि नए इंजन के घर्षण से निकले धातु के बारीक कण ऑयल में जमा हो जाते हैं।
How Many Kilometers Before Your Bike Needs Servicing? Know Essential Rules and Maintenance Interval
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock

सामान्य बाइक्स के लिए नियमित सर्विसिंग की सीमा

  • पहली कुछ सर्विसिंग के बाद सामान्य 100 से 125 सीसी की कम्यूटर बाइक्स को हर 2,500 से 3,000 किलोमीटर या 3 से 4 महीने में सर्विस कराना चाहिए।
  • वहीं सिंथेटिक ऑयल का इस्तेमाल करने वाली प्रीमियम या स्पोर्ट्स बाइक्स हर 5,000 से 6,000 किलोमीटर पर सर्विस की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Kilometers Before Your Bike Needs Servicing? Know Essential Rules and Maintenance Interval
इंजन ऑयल - फोटो : Freepik

इंजन ऑयल, एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग की जांच

  • सर्विसिंग के दौरान सिर्फ इंजन ऑयल ही न बदलें, बल्कि एयर फिल्टर, ब्रेक पैड और स्पार्क प्लग की भी सफाई कराएं।
  • गंदा एयर फिल्टर माइलेज घटा देता है और खराब स्पार्क प्लग से बाइक बार-बार बंद होने या स्टार्ट न होने की समस्या पैदा करने लगती है।
विज्ञापन
How Many Kilometers Before Your Bike Needs Servicing? Know Essential Rules and Maintenance Interval
कम चलने वाली बाइक्स के लिए समय का ध्यान रखें - फोटो : Freepik

कम चलने वाली बाइक्स के लिए समय का ध्यान रखें

  • अगर आपकी बाइक बहुत कम चलती है और महीनों में भी किलोमीटर पूरे नहीं होते, तो भी हर 6 महीने में एक बार सर्विस जरूर कराएं।
  • लंबे समय तक खड़ा रहने से भी इंजन ऑयल खराब हो जाता है और ब्रेक व चेन सूखी होकर कटने लगती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed