Running AC At 30 Degrees in Winter: हल्की ठंड की शुरुआत होते ही बहुत से लोग इस भ्रम में रहते हैं कि अपने नॉर्मल कूलिंग एसी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस कर देने से वह कमरे में गर्म हवा फेंकने लगेगा। आपको बता दें कि हल्की ठंड में सामान्य एसी को 30 डिग्री पर चलाना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन यह आपके कमरे को बिल्कुल भी गर्म नहीं करेगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि साधारण एसी सिर्फ कूलिंग यानी ठंडक देने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, हीटिंग के लिए नहीं। अगर आपके कमरे का तापमान पहले से ही 30 डिग्री से कम है, तो एसी का कंप्रेसर बंद हो जाएगा और वह कोई गर्म हवा नहीं देगा। आइए जानते हैं इसका पूरा गणित।
2 of 5
30 डिग्री पर एसी नहीं देता गर्म हवा, सिर्फ चलाता है पंखा
- फोटो : Freepik
30 डिग्री पर एसी नहीं देता गर्म हवा, सिर्फ चलाता है पंखा
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह समझना है कि साधारण एसी को 30 डिग्री पर सेट करने पर वह कोई गर्म हवा पैदा नहीं करता।
- जब कमरे का तापमान 30 डिग्री से नीचे होता है, तो थर्मोस्टेट कंप्रेसर को बंद कर देता है।
- इस दौरान एसी सिर्फ कमरे की मौजूदा हवा को ही चारों तरफ सर्कुलेट करता रहता है।
जानिए 30 डिग्री पर बिजली की खपत का पूरा गणित
- चूंकि 30 डिग्री तापमान सेट करने पर एसी का मुख्य हिस्सा यानी कंप्रेसर पूरी तरह बंद हो जाता है, इसलिए बिजली की खपत न के बराबर होती है।
- इस स्थिति में सिर्फ एसी का अंदरूनी पंखा चलता है, जो एक साधारण टेबल फैन की तरह महज 30 से 50 वॉट बिजली ही खर्च करता है।
4 of 5
कमरे को गर्म करने के लिए होती है हॉट एंड कोल्ड एसी की जरूरत
- फोटो : Freepik
कमरे को गर्म करने के लिए होती है हॉट एंड कोल्ड एसी की जरूरत
- अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी सर्दियों में हीटर की तरह गर्म हवा दे, तो इसके लिए साधारण एसी काम नहीं आएगा।
- इसके लिए 'हॉट एंड कोल्ड' एसी की आवश्यकता होती है।
- यह विशेष एसी रिवर्स साइकिल तकनीक पर काम करता है और सर्दियों में कमरे को आरामदायक गर्माहट प्रदान करता है।
5 of 5
हल्की ठंड में एसी चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik
हल्की ठंड में एसी चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- अगर आप सिर्फ सीलन या हवा के बहाव के लिए एसी चला रहे हैं, तो 30 डिग्री पर चलाने के बजाय सीधे एसी को 'फैन मोड' पर चलाना अधिक समझदारी है।
- इससे एसी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता, कंप्रेसर पूरी तरह सुरक्षित रहता है और बिजली का बिल भी अनावश्यक रूप से नहीं बढ़ता।