फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुराना फोन बेचने से पहले ऐसे डिलीट करें डेटा, कोई चाहकर भी नहीं कर पाएगा रिकवर

Mon, 14 Sep 2026 01:41 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 14 Sep 2026 01:41 PM IST
सार
Register For Event

Remove Google Account Before Factory Reset: कई बार लोग अपना पुराना स्मार्टफोन बेचने की जल्दबाजी में फोन का डेटा डिलीट तो कर देते हैं, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से उसे बाद में भी रिकवर किया जा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि मोबाइल से डेटा डिलीट करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपका पर्सनल डेटा कोई चाहकर भी रिकवर न कर सके।

विज्ञापन
How to Permanently Erase Smartphone Data Before Selling know in hindi
पुराना फोन बेचने से पहले डेटा डिलीट - फोटो : AI

How to Permanently Erase Phone Data Before Selling: आजकल नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद पुराने मोबाइल को बेचना या एक्सचेंज में देना एक सामान्य बात हो गई है। मगर क्या आप जानते हैं कि सामान्य तरीके से डिलीट किए गए फोटो, वीडियो और बैंकिंग डेटा को रिकवरी सॉफ्टवेयर की मदद से रिकवर किया जा सकता है?



अगर आपका निजी डेटा गलत हाथों में पड़ जाए, तो यह आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए पुराना फोन किसी को भी सौंपने से पहले उसमें मौजूद डेटा को पूरी तरह और हमेशा के लिए नष्ट करना बेहद आवश्यक है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि डेटा को कैसे मिटाएं ताकि कोई इसे दोबारा रिकवर न कर सके।

How to Permanently Erase Smartphone Data Before Selling know in hindi
सबसे पहले ले लें अपना सुरक्षित बैकअप - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले ले लें अपना सुरक्षित बैकअप

  • स्मार्टफोन को रीसेट या साफ करने से पहले उसमें मौजूद अपनी सभी जरूरी फाइलों का बैकअप सुरक्षित जगह पर रख लें।
  • आप अपने फोटो, मोबाइल नंबर और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को गूगल ड्राइव, आईक्लाउड या फिर किसी कंप्यूटर में कॉपी कर सकते हैं।
  • जब बैकअप का काम पूरी तरह संपन्न हो जाए, तभी फोन से अपना पुराना डेटा हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं ताकि आपकी कोई जरूरी फाइल हमेशा के लिए न खो जाए।
How to Permanently Erase Smartphone Data Before Selling know in hindi
गूगल और ऐपल अकाउंट को जरूर हटाएं - फोटो : Adobe Stock

गूगल और ऐपल अकाउंट को जरूर हटाएं

  • फोन को रीसेट करने से ठीक पहले अपने गूगल अकाउंट, सैमसंग अकाउंट या आईफोन की एप्पल आईडी को फोन की सेटिंग्स में जाकर लॉगआउट यानी रिमूव कर दें।
  • अगर आप बिना अपनी आईडी लॉगआउट किए सीधे फोन को रीसेट कर देते हैं, तो फोन को लगता है कि कोई चोर या अनजान व्यक्ति उसे जबरदस्ती रीसेट करके चुराने की कोशिश कर रहा है।
  • ऐसे में, जब अगला इंसान उस फोन को चालू करेगा, तो फोन स्क्रीन पर पिछला ईमेल और पासवर्ड मांगने लगेगा। 
  • चूंकि नया खरीदने वाले को आपका पासवर्ड नहीं पता होगा, इसलिए वह फोन चालू ही नहीं कर पाएगा और बेकार हो जाएगा।
  • साथ ही आपके सभी सोशल मीडिया और बैंकिंग एप्स भी फोन से पूरी तरह से लॉगआउट हो जाते हैं, जिससे आपका खाता सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Permanently Erase Smartphone Data Before Selling know in hindi
एंड्रॉइड फोन का डेटा ऐसे करें एन्क्रिप्ट - फोटो : Adobe Stock

एंड्रॉइड फोन का डेटा ऐसे करें एन्क्रिप्ट

  • अगर आपके पास एंड्रॉइड फोन है, तो उसे फैक्ट्री रीसेट करने से पहले फोन की सेटिंग्स में जाकर 'एन्क्रिप्शन' विकल्प को चालू कर दें।
  • डेटा एन्क्रिप्ट हो जाने के बाद अगर कोई व्यक्ति किसी खास सॉफ्टवेयर से भी डेटा रिकवर करने की कोशिश करेगा, तो उसे सिर्फ अमान्य कोड्स ही दिखाई देंगे और आपका असली पर्सनल डेटा पूरी तरह सुरक्षित बना रहेगा। 
  • यह सुरक्षा बनाए रखने का बेहद असरदार तरीका है।
विज्ञापन
How to Permanently Erase Smartphone Data Before Selling know in hindi
अंत में करें पूरा फैक्ट्री डेटा रीसेट - फोटो : Adobe Stock
अंत में करें पूरा फैक्ट्री डेटा रीसेट
  • सभी जरूरी कदम उठाने के बाद अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और 'फैक्टरी डेटा रिसेट' या 'इरेज ऑल डेटा' के विकल्प को चुनें।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके फोन की सभी फाइल्स, एप्स और सेटिंग्स पूरी तरह खत्म हो जाएंगी तथा आपका फोन बिल्कुल नया जैसा बन जाएगा।
  • अब आपका सारा डेटा हमेशा के लिए साफ हो चुका है और आप बेफिक्र होकर अपना पुराना स्मार्टफोन किसी को भी बेच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed