फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: गाड़ी की नंबर प्लेट टूट जाए तो कैसे घर बैठे मंगवाएं दूसरी प्लेट? यहां जानें तरीका

Wed, 30 Sep 2026 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Sep 2026 04:15 PM IST
सार
Register For Event

गाड़ी की HSRP नंबर प्लेट टूट जाए या खराब हो जाए तो क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे नई नंबर प्लेट मंगवा सकते हैं? आपको बस इसका शुल्क देना होता है और आपको नई नंबर प्लेट मिल जाती है।

विज्ञापन
How to Replace a Damaged HSRP Number Plate Online kaise order karein
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

हम जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हम एक बात का जरूर ध्यान रखते हैं कि हमारी गाड़ी के कागज पूरे हैं या नहीं। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि अगर आप गाड़ी के कागज पूरे नहीं रखते हैं, तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। इसी तरह गाड़ी की नंबर प्लेट का भी ध्यान रखना जरूरी है।



दरअसल, अगर आपकी कार या बाइक की नंबर प्लेट टूट गई है या दुर्घटना में प्लेट खराब हो गई है, तो इसे ऐसे ही लगाकर गाड़ी चलाते रहना सही नहीं है। क्योंकि ऐसे में आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे ही अपनी गाड़ी की नई नंबर प्लेट प्राप्त कर सकते हैं। आप आगे इसका तरीका जान सकते हैं...

How to Replace a Damaged HSRP Number Plate Online kaise order karein
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

घर बैठे कैसे करें मंगवाएं नई नंबर प्लेट?

स्टेप नंबर 1

  • नई नंबर प्लेट मंगवाने लिए आपको सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट https://bookmyhsrp.com/ पर जाना होता है
  • फिर यहां पर आपको High Security Registration Plate with Colour Sticker वाले ऑप्शन को चुनना है
  • इसके बाद आपको अपनी गाड़ी की कुछ जानकारियां भरनी हैं
How to Replace a Damaged HSRP Number Plate Online kaise order karein
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • फिर आपको जानकारी में अपना राज्य भरना है और इसके बाद गाड़ी का नंबर भरना है
  • साथ ही आपको यहां पर गाड़ी का चेसिस नंबर भी भरना है
  • अब जब आप सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको ये चुनना होता है कि आपको नंबर प्लेट कहां मंगवानी है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Replace a Damaged HSRP Number Plate Online kaise order karein
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • नंबर प्लेट आप कहां मंगवाना चाहते हैं, इसके लिए आपको दो विकल्प मिलते हैं
  • पहला आप नंबर प्लेट अपने घर पर मंगवा सकते हैं
  • जबकि, दूसरे विकल्प के तहत आप अपनी नंबर प्लेट को अपने नजदीकी शोरूम में मंगवा सकते हैं
  • नंबर प्लेट की डिलीवरी लोकेशन चुनने के बाद आपको ऑनलाइन फीस भरनी है
विज्ञापन
How to Replace a Damaged HSRP Number Plate Online kaise order karein
गाड़ी की नंबर प्लेट घर पर कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 4

  • आप यूपीआई, नेट बैंकिंग, कार्ड आदि के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
  • अब आखिर में सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाता है
  • फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पास आपकी गाड़ी की नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आ जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed