फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे के नियम में हुआ बदलाव, अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग सॉकेट

Wed, 28 Oct 2026 06:34 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 28 Oct 2026 06:34 PM IST
सार
Register For Event

  • Train Charging Rules: ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग सॉकेट पूरी तरह बंद रहेंगे।
  • हाल ही में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने की घटना के बाद सुरक्षा के तहत यह फैसला सख्त किया गया।

विज्ञापन
Indian Railways Tightens Charging Rules: Night Charging Prohibited in Trains to Prevent Fire Hazards
Train Charging Rules - फोटो : AI

Indian Railway Night Charging Restrictions: ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करने को लेकर रेलवे ने एक बहुत बड़ा और सख्त नियम बनाया है। अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के सभी चार्जिंग पॉइंट पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। यह कड़ा कदम हाल ही में हुए एक खतरनाक हादसे के बाद उठाया गया है। कुछ दिन पहले ट्रेन के अंदर चार्जिंग पर लगे एक यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया था। जांच में सामने आया कि यह हादसा रात के वक्त चार्जिंग पॉइंट चालू रहने की वजह से हुआ था।



यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को यह आदेश दे दिया है कि रात के समय चार्जिंग प्लग बंद किए जाएं। इसके साथ ही कर्मचारियों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी और औचक चेकिंग भी होगी। नियमों की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आइए इस लेख में इसी नियम से जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं।

Trending Videos
Indian Railways Tightens Charging Rules: Night Charging Prohibited in Trains to Prevent Fire Hazards
क्यों उठाया गया यह सख्त कदम? - फोटो : AI जनरेटेड

क्यों उठाया गया यह सख्त कदम?

  • ट्रेनों में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चार्जिंग से आग लगने का खतरा हमेशा बना रहता है।
  • चार्जिंग के दौरान पावर बैंक या मोबाइल की बैटरी गर्म होने, सॉकेट में खराबी या बिजली के शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा हो सकता है।
  • इसी जोखिम को कम करने के लिए रात में बिजली सप्लाई काटी जाती है।
Indian Railways Tightens Charging Rules: Night Charging Prohibited in Trains to Prevent Fire Hazards
क्या यह नियम पहली बार आया? - फोटो : AI Generated

क्या यह नियम पहली बार आया?

  • ऐसा नहीं है कि यह नियम पहली बार लागू नहीं हुआ है। रेलवे बोर्ड ने सबसे पहले 19 जून 2014 को ट्रेन हादसों के बाद यह व्यवस्था बनाई थी। 
  • इसके बाद मार्च 2021 में भी इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए गए थे। अब इसे फिर से कड़ाई से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Tightens Charging Rules: Night Charging Prohibited in Trains to Prevent Fire Hazards
यात्रियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

यात्रियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • रात में सफर करने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल और अन्य उपकरण यात्रा शुरू होने से पहले ही चार्ज कर लेने चाहिए।
  • रात 11 बजे के बाद चार्जिंग सुविधा पर निर्भर न रहें। सफर के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और सतर्क रहें।
विज्ञापन
Indian Railways Tightens Charging Rules: Night Charging Prohibited in Trains to Prevent Fire Hazards
इमरजेंसी में क्या करें और किससे कहें? - फोटो : Adobe Stock
इमरजेंसी में क्या करें और किससे कहें?
  • अगर चार्जिंग के दौरान आपका फोन या पावर बैंक ज्यादा गर्म हो, धुआं निकले या जलने की गंध आए तो तुरंत प्लग निकाल दें।
  • अगर स्थिति हाथ से निकलती दिखे तो बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और तुरंत ट्रेन के स्टाफ या टीटीई को इसकी सूचना दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed