Silence Unknown Callers Whatsapp: आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। इन दिनों व्हाट्सएप पर अनजान और विदेशी नंबरों से आने वाली स्पैम कॉल्स ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। दिन हो या रात, अचानक बजने वाली इन फर्जी कॉल्स से न सिर्फ मानसिक शांति भंग होती है, बल्कि कई बार लोग साइबर ठगी का शिकार भी बन जाते हैं। अगर आप भी इन अनचाही कॉल्स से परेशान हो चुके हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
{"_id":"6ae209628543f45f9d067d47","slug":"tired-of-unknown-calls-on-whatsapp-make-this-setting-change-to-fix-the-problem-2026-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर बार-बार आ रही हैं स्पैम कॉल्स? इस छोटी सी सेटिंग से दूर होगी आपकी बड़ी परेशानी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
व्हाट्सएप पर बार-बार आ रही हैं स्पैम कॉल्स? इस छोटी सी सेटिंग से दूर होगी आपकी बड़ी परेशानी
Wed, 28 Oct 2026 08:10 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:10 PM IST
- Whatsapp Unknown Calls Block: व्हाट्सएप पर बार-बार परेशान करने वाली स्पैम कॉल्स को सेटिंग में बदलाव करके रोक साइलेंट कर सकते हैं।
- 'साइलेंट अननोन कॉलर' फीचर ऑन करने से अज्ञात नंबरों की घंटी नहीं बजेगी और वे केवल लिस्ट में दिखेंगे।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर अनजान कॉल्स
- फोटो : AI
Trending Videos
अज्ञात कॉल्स को कैसे साइलेंट करें?
- फोटो : Adobe stock
अज्ञात कॉल्स को कैसे साइलेंट करें?
- व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स से बचने के लिए एप में एक बहुत ही कमाल का फीचर दिया गया है।
- आप व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेटिंग में जाकर 'साइलेंट अननोन कॉलर' के विकल्प को ऑन कर सकते हैं।
- इस सेटिंग को चालू करने के बाद आपके फोन में उन नंबरों से आने वाली कॉल्स की रिंगटोन या घंटी नहीं बजेगी जो आपके फोन में सेव नहीं हैं, जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
क्या यह सेटिंग कॉल्स को पूरी तरह ब्लॉक करती है?
- फोटो : Adobe stock
क्या यह सेटिंग कॉल्स को पूरी तरह ब्लॉक करती है?
- यह फीचर स्पैम या अनजान कॉल्स को पूरी तरह से ब्लॉक या डिलीट नहीं करता है। इसका काम सिर्फ उन कॉल्स को साइलेंट करना है।
- जब कोई अज्ञात कॉल्स आती है, तो वह फोन की स्क्रीन पर तेज आवाज के साथ परेशान नहीं करती, बल्कि उसकी पूरी जानकारी और कॉल्स की सूचि आपको व्हाट्सएप की चैट्स और कॉल्स सेक्शन में सुरक्षित रूप से मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन में यह खास सेटिंग कहां मिलेगी?
- फोटो : X
फोन में यह खास सेटिंग कहां मिलेगी?
- अपने व्हाट्सएप अकाउंट में इस बेहतरीन और जरूरी सेटिंग को ढूंढना बहुत आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और दाईं तरफ ऊपर दिए गए तीन बिंदुओं पर क्लिक करके सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद 'प्राइवेसी' के विकल्प पर क्लिक करें, जहां आपको थोड़ा नीचे 'कॉल्स' का सेक्शन मिल जाएगा। इसी सेक्शन में आपको 'साइलेंस अननोन कॉलर' को ऑन करना होगा।
विज्ञापन
इस सेटिंग से साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचाव होता है?
- फोटो : AI
इस सेटिंग से साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचाव होता है?
- आज के समय में साइबर ठग अनजान और फर्जी इंटरनेशनल नंबरों के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
- जब आप इस सेटिंग की मदद से अज्ञात कॉल्स को साइलेंट कर देते हैं, तो आप ऑनलाइन ठगी, खतरनाक फिशिंग लिंक्स और स्कैमर्स के जाल में फंसने से पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।
- यह छोटी सी सेटिंग आपकी डिजिटल सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।