Electric Car Battery Draining Fast: आज के दौर में पर्यावरण की सुरक्षा और ईंधन के महंगे खर्च से बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार का सबसे मुख्य और महंगा हिस्सा उसकी बैटरी होती है। कई बार वाहन मालिक शिकायत करते हैं कि उनकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है और उसकी रेंज लगातार कम हो रही है।
हालांकि, अधिकांश मामलों में ऐसा बैटरी की तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि चालक द्वारा की जाने वाली गलतियों की वजह से होता है। सही तरीके से चार्ज न करना और तेज धूप में गाड़ी खड़ी करना जैसे कारण बैटरी को समय से पहले खराब कर देते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
2 of 5
बैटरी को 100% चार्ज करने और 0% तक खत्म करने की गलती
- फोटो : Tata Power
बैटरी को 100% चार्ज करने और 0% तक खत्म करने की गलती
- इलेक्ट्रिक कार की लिथियम-आयन बैटरी को बार-बार 100 प्रतिशत तक चार्ज करना या उसे पूरी तरह 0 प्रतिशत तक डिस्चार्ज होने देना गलत अभ्यास है।
- एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैटरी की सेहत बनाए रखने के लिए उसे हमेशा 20 से 80 प्रतिशत के बीच ही चार्ज रखना चाहिए।
3 of 5
ev charging
- फोटो : Adobe Stock
अत्यधिक फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल
- फास्ट चार्जर से गाड़ी जल्दी चार्ज हो जाती है, लेकिन इसका लगातार इस्तेमाल बैटरी के लिए हानिकारक है।
- फास्ट चार्जिंग से बैटरी का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है, जिससे उसके अंदरूनी सेल कमजोर होने लगते हैं। इसलिए रोजाना स्लो या होम चार्जर का ही उपयोग करें।
4 of 5
ev charging
- फोटो : Adobe Stock
भीषण गर्मी और सीधी धूप में गाड़ी पार्क करना
- अत्यधिक गर्मी और तेज धूप इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन होती है।
- गाड़ी को सीधी धूप में लंबे समय तक खड़ी रखने से बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे बैटरी पर असर पड़ता है। हमेशा गाड़ी को छायादार जगह पर ही पार्क करें।
5 of 5
ev charging
- फोटो : Adobe Stock
अचानक तेज रफ्तार और बार-बार हार्ड ब्रेकिंग की आदत
- गाड़ी को अचानक बहुत तेजी से एक्सीलरेट करना और फिर अचानक जोर से ब्रेक लगाना बैटरी से बहुत ज्यादा करंट खींचता है।
- इस तरह से गाड़ी चलाने से बैटरी का बैकअप तेजी से गिरता है। हमेशा एक समान और सुरक्षित रफ्तार में गाड़ी चलाने की आदत डालें।