फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Sink: किन-किन वजहों से किचन के सिंक से आती है बदबू? ये सावधानी बरते तो नहीं होगी समस्या

Thu, 20 Aug 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 20 Aug 2026 07:47 PM IST
सार
Register For Event

Kitchen Sink Smell Causes: कई बार ऐसा होता है कि लोगों के किचन में गंदे सिंक की वजह से बहुत दुर्गंध आती है। ज्यादातर लोग इस दुर्गंध का कारण नहीं समझ पाते हैं, ऐसे में आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि सिंक को कैसे साफ करें कि उससे बदबू न आए।

विज्ञापन
Kitchen Sink Smells Bad: Causes and Easy Solutions to Remove Foul Odor
किचन सिंक की बदबू - फोटो : AI

How to Remove Kitchen Sink Odor: किचन हमारे घर का वह अहम हिस्सा है जहां पूरे परिवार के लिए खाना बनता है, इसलिए इसकी साफ-सफाई और स्वच्छता बेहद जरूरी होती है। लेकिन कई बार किचन सब तरह से साफ होने के बावजूद सिंक से आने वाली तेज और अजीब सी बदबू पूरी रसोई का माहौल खराब कर देती है।



अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि बर्तन धोने के बाद भी सिंक से गंदी बदबू क्यों आ रही है। रसोई के सिंक से दुर्गंध आने के पीछे कई छोटी-मोटी लापरवाही और नाली से जुड़ी वजहें हो सकती हैं, जिन्हें आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Kitchen Sink Smells Bad: Causes and Easy Solutions to Remove Foul Odor
खाने के टुकड़ों और ग्रीस का जमा होना - फोटो : AI Generated

खाने के टुकड़ों और ग्रीस का जमा होना

  • बर्तन धोते समय बचे हुए खाने के छोटे-छोटे टुकड़े, चाय पत्ती या सब्जी के छिलके पाइप में चले जाते हैं। 
  • इसके साथ ही बर्तनों से निकलने वाला तेल, घी और ग्रीस पाइप की भीतरी दीवारों पर चिपक जाता है। 
  • समय बीतने के साथ यह जमा हुआ भोजन और तेल नाली के अंदर ही सड़ने लगता है, जिससे पूरे सिंक और किचन में बेहद गंदी दुर्गंध फैलने लगती है।
Kitchen Sink Smells Bad: Causes and Easy Solutions to Remove Foul Odor
पाइप में मोल्ड और बैक्टीरिया का पनपना - फोटो : AI Generated

पाइप में मोल्ड और बैक्टीरिया का पनपना

  • किचन का सिंक लगातार पानी के संपर्क में रहने के कारण हमेशा नम रहता है।
  • सिंक के नीचे लगे ड्रेन पाइप के अंदर अंधेरा और नमी होने की वजह से वहां बैक्टीरिया, फंगस और मोल्ड बहुत तेजी से पनपने लगते हैं।
  • यह सूक्ष्मजीव पाइप में फंसी गंदगी पर पनपते हैं और गैस छोड़ते हैं, जो सिंक के रास्ते बाहर आकर किचन को बदबूदार बना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Sink Smells Bad: Causes and Easy Solutions to Remove Foul Odor
पी-ट्रैप में पानी की कमी या गड़बड़ी - फोटो : Adobe

पी-ट्रैप में पानी की कमी या गड़बड़ी

  • सिंक के नीचे जो घुमावदार पाइप लगा होता है, उसे 'पी-ट्रैप' कहते हैं। 
  • इस पाइप के मोड़ में हमेशा थोड़ा पानी जमा रहता है, जो नाली या सीवर से आने वाली बदबूदार गैसों को ऊपर आने से रोकता है। 
  • अगर सिंक का इस्तेमाल काफी दिनों तक न किया जाए या पी-ट्रैप में कोई लीकेज हो, तो यह पानी सूख जाता है, जिससे सीवर की गंदी गैसें सीधे सिंक के जरिए घर में आने लगती हैं।
विज्ञापन
Kitchen Sink Smells Bad: Causes and Easy Solutions to Remove Foul Odor
सिंक की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय - फोटो : AI

सिंक की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय

  • सिंक को बदबू से दूर करने के लिए सबसे पहले हर कुछ दिनों में नियमित रूप से उसमें गर्म पानी डालते रहें।
  • अगर बदबू ज्यादा आ रही हो, तो सिंक के छेद में आधा कप बेकिंग सोडा और एक कप सफेद सिरका डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गर्म पानी से धो लें। 
  • इसके अलावा, बर्तन धोते समय हमेशा सिंक की जाली का इस्तेमाल करें ताकि खाना पाइप में न फंसे और जो भी चीजें जाली में फंसी रहें उसे निकालकर डस्टबिन में फेक दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed