Lost Chequebook Emergency Action: बैंक चेकबुक का खो जाना या चोरी हो जाना एक बेहद गंभीर स्थिति है, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल करके कोई भी आपके बैंक खाते से गाढ़ी कमाई साफ कर सकता है। अगर आपकी चेकबुक घर, सफर या ऑफिस में कहीं गायब हो गई है, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें और न ही ढिलाई बरतें। खाली या साइन किए हुए चेक का फायदा उठाकर जालसाज फर्जी दस्तखत के जरिए बैंक से पैसे निकाल सकते हैं।
{"_id":"6a8ef8c39c19ed5db20053cc","slug":"lost-chequebook-emergency-steps-what-to-do-immediately-to-avoid-financial-fraud-2026-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक फ्रॉड अलर्ट: गायब हो गई है चेकबुक तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है फ्रॉड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बैंक फ्रॉड अलर्ट: गायब हो गई है चेकबुक तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है फ्रॉड
Wed, 26 Aug 2026 08:01 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:01 PM IST
Chequebook Stolen Prevention Tips: कई बार ऐसा होता है कि लोगों का चेक बुक किन्हीं कारणों के गायब हो जाता है। कुछ लोग चेक बुक के गायब होने को गंभीरता से नहीं लेते हैं, मगर आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में यही समझते हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
cheque book
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुरंत बैंक को सूचना देकर 'स्टॉप पेमेंट' करवाएं
- फोटो : Adobe Stock
तुरंत बैंक को सूचना देकर 'स्टॉप पेमेंट' करवाएं
- अपने बैंक के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत फोन करें और सभी चेक लीफ पर भुगतान रोकने का अनुरोध करें।
- आप अपने मोबाइल बैंकिंग एप या नेट बैंकिंग में लॉगिन करके 'चेक बुक सर्विसेज' सेक्शन में जाकर पूरी चेकबुक या गायब हुए चेक नंबरों का भुगतान तुरंत खुद भी रोक सकते हैं।
- अगर ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो तुरंत अपनी बैंक होम ब्रांच जाकर लिखित में 'स्टॉप पेमेंट' का आवेदन जमा करें।
- बैंक अधिकारी से स्टॉप पेमेंट की लिखित रसीद या एसएमएस के जरिए मिला कंफर्मेशन रेफरेंस नंबर संभालकर रखें।
पुलिस थाने में एफआईआर या एनसीआर दर्ज कराएं
- फोटो : Adobe Stock
पुलिस थाने में एफआईआर या एनसीआर दर्ज कराएं
- चेकबुक चोरी होने या गायब होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाएं।
- कई राज्यों में दस्तावेज गुम होने की 'लॉस्ट एंड फाउंड' शिकायत पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा होती है।
- एफआईआर में इस बात का स्पष्ट जिक्र करें कि चेकबुक में कितने खाली चेक थे और क्या किसी चेक पर आपके हस्ताक्षर किए हुए थे।
- पुलिस से मिली एफआईआर या एनसीआर की कॉपी की एक प्रति अपने बैंक में ले जाकर जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइन किए हुए चेक गायब होने पर बरतें अतिरिक्त सावधानी
- फोटो : Adobe Stock
साइन किए हुए चेक गायब होने पर बरतें अतिरिक्त सावधानी
- अगर गायब हुई चेकबुक में किसी चेक पर आपके पहले से दस्तखत थे, तो बैंक को इसकी जानकारी प्राथमिकता के आधार पर दें।
- वित्तीय धोखाधड़ी का जरा भी अंदेशा होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (cybercrime.gov.in) या 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
- अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट नियमित रूप से चेक करें और एसएमएस अलर्ट्स चालू रखें ताकि किसी भी संदिग्ध लेन-देन का तुरंत पता चल सके।
- अगर जोखिम बहुत बड़ा लग रहा हो, तो बैंक से संपर्क करके अपने खाते से डेबिट ट्रांजेक्शन को कुछ समय के लिए होल्ड पर रखवा दें।
विज्ञापन
भविष्य में चेकबुक फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
भविष्य में चेकबुक फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- गलती से भी खाली चेक पर अपने हस्ताक्षर करके कभी भी चेकबुक में न छोड़ें।
- अपनी चेकबुक को हमेशा अलमारी या लॉकर जैसी सुरक्षित जगह पर रखें, जहां हर किसी की पहुंच न हो।
- जब भी किसी को चेक काटकर दें, तो चेकबुक के अंत में दी गई रिकॉर्ड स्लिप पर चेक नंबर, तारीख और रकम का ब्योरा जरूर लिखें।
- जब भी बैंक से नई चेकबुक के लिए आवेदन करें, तो ट्रैकिंग नंबर से नजर रखें कि कूरियर आपके अलावा किसी अनजान व्यक्ति के हाथ न लगे।