गर्मियों या बरसात के मौसम में अक्सर घरों में वोल्टेज का कम होना या अचानक बहुत अधिक होना एक आम समस्या बन जाती है। बिजली के इस बार-बार कम-ज्यादा होने को तकनीकी भाषा में 'वोल्टेज फ्लक्चुएशन' कहते हैं। कई लोग इसे मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह लापरवाही आपके घर में रखे महंगे बिजली के सामान को पल भर में फूंक सकती है या उन्हें हमेशा के लिए खराब कर सकती है।
{"_id":"6a8ef4675067782301081c26","slug":"voltage-fluctuation-impact-on-home-appliances-electronics-at-risk-and-protection-tips-2026-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज बार-बार कम-ज्यादा हो तो घर के कौन से अपालइसेंज पर ज्यादा असर पड़ सकता है? यहां समझें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
वोल्टेज बार-बार कम-ज्यादा हो तो घर के कौन से अपालइसेंज पर ज्यादा असर पड़ सकता है? यहां समझें
Wed, 26 Aug 2026 07:42 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:42 PM IST
कई बार ऐसा होता है कि जब घरों में वोल्टेज फ्लक्चुएट होता है तो लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। मगर ये छोटी सी लापरवाही आपके घर के महंगे चीजों को खराब कर सकते हैं। आइए इस लेक में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं कि वोल्टेज फ्लक्चुएट होने पर कौन से उपकरणों के खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है।
विज्ञापन
वोल्टेज कम ज्यादा होना
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक और मोटर वाले भारी उपकरण
- फोटो : Freepik
इलेक्ट्रॉनिक और मोटर वाले भारी उपकरण
- वोल्टेज कम होने पर एसी का कंप्रेसर चालू होने के लिए ज्यादा ताकत लगाता है, जिससे वह गर्म होकर जल सकता है।
- फ्रिज का कंप्रेसर भी लगातार चालू-बंद होने और लो-वोल्टेज के कारण स्थाई रूप से डैमेज हो सकता है।
- बार-बार वोल्टेज अप-डाउन होने से वॉशिंग मशीन की मोटर और उसके अंदर का मुख्य कंट्रोल बोर्ड जल जाता है।
- पानी की मोटर लो-वोल्टेज में चलने पर तुरंत ओवरहीट हो जाती है और उसकी वाइंडिंग फुक जाती है।
एसी स्टेबलाइजर
- फोटो : एआई जनरेटेड
संवेदनशील डिजिटल और स्मार्ट गैजेट्स
- आधुनिक टीवी में बेहद संवेदनशील मदरबोर्ड और पावर सप्लाई यूनिट होती है जो अचानक हाई-वोल्टेज आने पर तुरंत शॉट हो जाती है।
- कंप्यूटर का एसएमपीएस और लैपटॉप का एडॉप्टर अचानक से बिजली के झटके को नहीं झेल पाता और जल जाता है।
- लो-वोल्टेज होने पर माइक्रोवेव सही से खाना गरम नहीं कर पाता और उसके मैग्नेट्रॉन पर भारी दबाव पड़ता है।
- यह छोटे उपकरण 24 घंटे प्लग-इन रहते हैं, इसलिए अचानक वोल्टेज स्पाइक आने पर सबसे पहले यही खराब होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामान्य और लाइटिंग उपकरण
- फोटो : Adobe stock
घर के सामान्य और लाइटिंग उपकरण
- घर में लगे सस्ते या बिना ब्रांड वाले एलईडी बल्ब वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बहुत जल्दी फ्यूज या टिमटिमाने लगते हैं।
- लगातार लो-वोल्टेज पर पंखा चलाने से उसकी स्पीड धीमी हो जाती है और मोटर की लाइफ काफी कम हो जाती है।
- बार-बार वोल्टेज फ्लक्चुएशन होने पर इन्वर्टर बार-बार मेन्स और बैटरी मोड पर शिफ्ट होता है, जिससे उसकी बैटरी जल्दी खराब होती है।
विज्ञापन
stabilizer स्टेबलाइजर
- फोटो : Adobe Stock
वोल्टेज के नुकसान से बचने के लिए तुरंत करें ये 4 उपाय
- एसी, फ्रिज और स्मार्ट टीवी जैसे महंगे उपकरणों के साथ हमेशा एक अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें।
- घर के मेन बोर्ड में सही रेटिंग वाली एमसीबी और संवेदनशील सामान के लिए 'सरज प्रोटेक्टर' लगाएं।
- किसी कुशल इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर समय-समय पर घर की प्रॉपर अर्थिंग की जांच जरूर करवाते रहें।
- अगर आपके इलाके में लाइट बहुत ज्यादा डिम या तेज हो रही है, तो तुरंत भारी उपकरणों के स्विच बंद करके उनका प्लग सॉकेट से निकाल दें।