फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस या ट्रेन में सामान चोरी हो गया? घबराने के बजाय पहले ये जानकारी जुटाएं

Tue, 29 Sep 2026 10:54 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Sep 2026 10:54 AM IST
सार
Register For Event

Luggage Stolen: सफर के दौरान बैग, मोबाइल या कोई जरूरी सामान चोरी हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत कुछ जरूरी जानकारी जुटानी चाहिए। कब, कहां और किस जगह से सामान गायब हुआ, इसकी सही जानकारी शिकायत दर्ज कराने में काफी काम आती है।

विज्ञापन
Luggage Stolen During Bus or Train Journey Know What to Do Immediately
ट्रेन या बस में बैग चोरी हो गया? - फोटो : एआई

बस या ट्रेन से सफर करते समय सामान चोरी हो जाना किसी के लिए भी परेशानी वाली बात है। ऐसे में कई लोग घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि सबसे पहले क्या करें। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो जाए तो बिना देर किए कुछ जरूरी जानकारी नोट कर लें। इससे शिकायत दर्ज कराने और सामान की तलाश में मदद मिल सकती है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Luggage Stolen During Bus or Train Journey Know What to Do Immediately
ट्रेन या बस में बैग चोरी हो गया? - फोटो : AI Generated

सबसे पहले लिखें कब और कहां हुआ चोरी
सामान आखिरी बार आपके पास कब था और आपको चोरी का पता कब चला, यह जानकारी सबसे पहले नोट करें। अगर ट्रेन में सफर कर रहे थे तो ट्रेन नंबर, कोच नंबर, सीट या बर्थ नंबर, यात्रा की तारीख और किस स्टेशन से किस स्टेशन तक सफर कर रहे थे, यह भी लिख लें। रेलवे की शिकायत व्यवस्था में भी यात्रा से जुड़ी ऐसी जानकारी मांगी जाती है।

Luggage Stolen During Bus or Train Journey Know What to Do Immediately
ट्रेन या बस में बैग चोरी हो गया? - फोटो : AI Generated

सामान की पूरी जानकारी अपने पास रखें
चोरी हुए सामान की लिस्ट बना लें। बैग का रंग, कंपनी, आकार और उसमें रखी जरूरी चीजों के बारे में जितना याद हो, लिख लें। मोबाइल चोरी हुआ है तो उसका मोबाइल नंबर, मॉडल और आईएमईआई नंबर भी नोट कर लें। अगर सामान या मोबाइल की खरीद का बिल, फोटो या कोई दूसरा सबूत है तो उसे संभालकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Luggage Stolen During Bus or Train Journey Know What to Do Immediately
ट्रेन या बस में बैग चोरी हो गया? - फोटो : AI Generated

ट्रेन में तुरंत कहां शिकायत करें
अगर ट्रेन में सामान चोरी हुआ है तो टीटीई, ट्रेन कंडक्टर, गार्ड या साथ चल रहे जीआरपी स्टाफ से संपर्क किया जा सकता है। रेलवे की जानकारी के मुताबिक चोरी की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के लिए इन अधिकारियों से मदद ली जा सकती है। प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ सहायता पोस्ट से भी मदद ली जा सकती है।

रेलमदद पर भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत
ट्रेन से जुड़ी शिकायत रेलमदद के जरिए भी दर्ज की जा सकती है। रेलमदद पर ट्रेन और स्टेशन से जुड़ी शिकायत दर्ज करने की सुविधा है और 139 हेल्पलाइन भी उपलब्ध है। शिकायत करते समय यात्रा की जानकारी और घटना का पूरा विवरण सही-सही दें।

विज्ञापन
Luggage Stolen During Bus or Train Journey Know What to Do Immediately
ट्रेन या बस में बैग चोरी हो गया? - फोटो : AI Generated

बस में चोरी होने पर ये जानकारी रखें
बस में सामान चोरी होने पर पहले बस नंबर, टिकट या बुकिंग की जानकारी, यात्रा की तारीख, रूट, बस ऑपरेटर का नाम और जिस जगह चोरी का पता चला, उसकी जानकारी सुरक्षित रखें। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और बस ऑपरेटर को भी घटना की जानकारी दें। टिकट, बुकिंग मैसेज और सामान से जुड़े सबूत संभालकर रखना आगे काम आ सकता है।

शादी के बाद सरनेम बदलना जरूरी है या नहीं? दस्तावेज अपडेट कराने से पहले महिलाएं जान लें ये जरूरी बात

ट्रेन लेट हो गई और रात हो गई? महिला यात्री को स्टेशन पर इन सुविधाओं की जानकारी होनी चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed