फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर महीने पैसे बचते ही नहीं? खर्च कम करने के बजाय ये तरीका अपनाकर देखें

Tue, 29 Sep 2026 12:08 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Sep 2026 12:08 PM IST
सार
Register For Event

 Money Saving Tips:  महीने के आखिर में पैसे बचाने की कोशिश करने के बजाय अगर शुरुआत में ही थोड़ी रकम अलग कर दी जाए, तो बचत करना आसान हो सकता है। इसके लिए बस अपनी कमाई आते ही बचत की रकम अलग रखने की आदत डालनी होगी।

विज्ञापन
Money Saving Tips Try This Simple Way to Save Money Every Month
महीने के आखिर में एक रुपया नहीं बचता? - फोटो : एआई

हर महीने सैलरी या कमाई आने के बाद लोग सोचते हैं कि पहले घर का सारा खर्च निकाल लेंगे और जो पैसे बचेंगे, उन्हें सेव कर लेंगे। लेकिन अक्सर महीने के आखिर तक कोई रकम बचती ही नहीं है। ऐसे में बचत करने का तरीका थोड़ा बदलकर देखा जा सकता है। तो आज की इस खबर में बचत के उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने पैसे बचा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Money Saving Tips Try This Simple Way to Save Money Every Month
money - फोटो : amar ujala

पैसे आते ही थोड़ी रकम अलग रखें
कमाई आते ही अपनी जरूरत के हिसाब से थोड़ी रकम अलग कर दें। इसके बाद बाकी पैसे से पूरे महीने का खर्च चलाएं। इससे बचत के लिए महीने के अंत तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुरुआत में बहुत बड़ी रकम अलग करने की जरूरत भी नहीं है। जितनी रकम आसानी से बचाई जा सके, उतने से ही शुरुआत करें।

Money Saving Tips Try This Simple Way to Save Money Every Month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

बचत के लिए अलग जगह रखें पैसे
अगर बचत के पैसे भी उसी अकाउंट में पड़े रहेंगे, जिससे रोज के खर्च होते हैं तो उन्हें खर्च कर देना आसान हो सकता है। इसलिए संभव हो तो बचत की रकम अलग अकाउंट में रख सकते हैं। इससे आपको यह भी साफ दिखाई देगा कि आपने अब तक कितने पैसे बचाए हैं।

हर महीने एक तय रकम रखने की कोशिश करें
बचत को लेकर सबसे जरूरी चीज नियमित रहना है। एक महीने ज्यादा और अगले महीने बिल्कुल नहीं, ऐसा करने के बजाय हर महीने थोड़ी रकम अलग रखने की कोशिश करें। रकम छोटी हो तो भी कोई बात नहीं। आदत बनना ज्यादा जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Money Saving Tips Try This Simple Way to Save Money Every Month
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

पहले जरूरी खर्च का हिसाब समझें
बचत की रकम अलग करने से पहले महीने के जरूरी खर्चों का अंदाजा लगा लें। घर का राशन, बिजली-पानी का बिल, बच्चों की जरूरतें और आने-जाने जैसे खर्चों के लिए पैसे रखने के बाद जितनी रकम आराम से बचाई जा सके, उतनी ही अलग करें।

विज्ञापन
Money Saving Tips Try This Simple Way to Save Money Every Month
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

हर छोटी चीज पर खर्च रोकना जरूरी नहीं
पैसे बचाने के लिए हर छोटी खुशी या जरूरत का खर्च बंद करना जरूरी नहीं है। अगर बचत को महीने के आखिर में बची रकम पर निर्भर रखने के बजाय शुरुआत में ही थोड़ा पैसा अलग कर दिया जाए, तो बचत की आदत बनाना आसान हो सकता है। छोटी रकम से शुरू करके धीरे-धीरे इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

बस या ट्रेन में सामान चोरी हो गया? घबराने के बजाय पहले ये जानकारी जुटाएं

शादी के बाद सरनेम बदलना जरूरी है या नहीं? दस्तावेज अपडेट कराने से पहले महिलाएं जान लें ये जरूरी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed