नवरात्रि के दिनों में घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ की तैयारियां तेज हो जाती हैं। पूजा के लिए फूल, चुनरी, कलश, रोली, मौली, धूप, दीपक और दूसरी चीजों की जरूरत पड़ती है। वहीं, सभी लोग इन चीजों को खरीदने के लिए बाजार जाने से बचते हैं, क्योंकि कई लोगों के पास समय भी नहीं हो पाता।
{"_id":"6ac721d3daeb4148bc0f5da3","slug":"online-puja-shopping-during-navratri-keep-these-things-in-mind-2026-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: नवरात्रि में ऑनलाइन पूजा सामग्री मंगाते समय किन बातों का ध्यान रखें? एक छोटी सी गलती और लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: नवरात्रि में ऑनलाइन पूजा सामग्री मंगाते समय किन बातों का ध्यान रखें? एक छोटी सी गलती और लग सकती है चपत
Thu, 08 Oct 2026 10:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:23 AM IST
Navratri Online Shopping Alert: नवरात्रि में ऑनलाइन पूजा सामग्री मंगवाते समय दुकानदार की जानकारी, सामान की क्वालिटी, कीमत और एक्सपायरी तारीख जैसी चीजें जरूर चेक करें। साथ ही पेमेंट करने से पहले प्रोडक्ट की जानकारी और रिटर्न-रिफंड की शर्तें पढ़ना भी जरूरी है।
विज्ञापन
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AI Generated
नवरात्रि का सामान ऑनलाइन मंगवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
दुकानदार असली है या नहीं
- दुकानदार असली है से मतलब है कि आप जिस वेबसाइट या एप से ऑर्डर कर रहे हैं, वो असली है या फेक है
- कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐसे होते हैं जो नकली होते हैं और लोगों को ठगने का काम करते हैं
- इसलिए हमेशा विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही ऑर्डर करें
- किसी ऑफर या कैशबैक के चक्कर में किसी भी एप या वेबसाइट से ऑर्डर करने से बचें
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AI Generated
पैकिंग की तारीख चेक करें
- अगर ऑनलाइन पूजा के लिए फल, मिठाई, मखाना, सूखे मेवे या कोई दूसरी खाने की चीजें मंगवा रहे हैं
- तो पैकेजिंग और लेबल की जानकारी चेक करें
- प्रोडक्ट की एक्सपायरी जरूर चेक करें
- पैक्ड सामान में पैकिंग की स्थिति, तारीख और उपयोग से जुड़ी जानकारी जरूर पढ़ें
- पैकेट फटा हुआ या संदिग्ध स्थिति में हो तो उसे रिटर्न करवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AI Generated
रिव्यू पढ़ें और सामान की क्वालिटी देखें
- ऑनलाइन पूजा सामग्री खरीदते समय केवल तस्वीर देखकर ऑर्डर न करें
- सबसे पहले यह देखें कि सामान किस दुकानदार द्वारा बेचा जा रहा है
- प्रोडक्ट की रेटिंग और ग्राहकों के लिखे रिव्यू भी पढ़ें
- खासकर उन रिव्यू पर ध्यान दें जिनमें सामान की क्वालिटी के बारे में जानकारी दी गई हो
विज्ञापन
नवरात्रि के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करकरते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
पेमेंट करते समय ध्यान दें
- अगर आप पेमेंट ऑनलाइन कर रहे हैं, तो रुके
- अगर वेबसाइट फेक है, तो आपके साथ ठगी हो सकती है
- इसलिए अगर आप किसी नई वेबसाइट या एप से ऑर्डर कर रहे हैं
- तो आप कैश ऑन डिलीवरी कर सकते हैं
- इससे अगर वेबसाइट-एप फेक भी होगी, तो आपके पैसे डूबने से बच सकते हैं