अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, तो सबसे पहले यह बात समझना जरूरी है कि दोबारा नया पैन नंबर बनवाने की जरूरत नहीं होती। एक व्यक्ति को एक से अधिक पैन रखना नियमों के खिलाफ है। इसलिए ऐसी गलती बिल्कुल न करें कि नया पैन कार्ड बनवाएं।
{"_id":"6ab5fe7d67d74f9c17074c3f","slug":"pan-card-lost-know-how-to-get-a-reprinted-pan-card-online-2026-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैन खो गया? जानें नया फिजिकल पैन कार्ड दोबारा घर मंगवाने का आसान तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पैन खो गया? जानें नया फिजिकल पैन कार्ड दोबारा घर मंगवाने का आसान तरीका
Fri, 25 Sep 2026 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:26 AM IST
अगर आपका पैन कार्ड कहीं खो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। नया पैन बनाने के बजाय मौजूदा पैन कार्ड का ही रिप्रिंट कार्ड मंगवाया जा सकता है। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
पैन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
पैन कार्ड रिप्रिंट के लिए कैसे करें आवेदन?
पहला स्टेप
- अगर पैन की डिटेल में कोई बदलाव नहीं करना है, तो पैन कार्ड रिप्रिंट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है
- इसके लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://onlineservices.proteantech.in/paam/ReprintEPan.html पर जाएं
पैन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- फिर यहां पर आपको पहले पैन कार्ड नंबर भरना है
- इसके बाद चाहें तो आधार नंबर भर दें या इस कॉलम को खाली छोड़ दें
- अब अपनी जन्मतिथि का महीना और वर्ष दर्ज करें
- फिर I'm not a robot क्लिक करें
- इसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
पैन कार्ड रिप्रिंट करवाने की कितनी फीस लगती है?
- अगर आप पैन कार्ड को भारत के किसी एड्रेस पर मंगवाते हैं तो आपको 50 रुपये शुल्क देना होगा
- जबकि, भारत से बाहर कहीं मंगवाने पर 959 रुपये देने होते हैं
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं?
- फोटो : अमर उजाला
क्या ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?
- हां, आप ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
- इसके लिए आपको इस आधिकारिक वेबसाइट https://onlineservices.proteantech.in/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाना होता है
- यहां पर पैन नंबर, आधार नंबर आदि भर आप ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं