PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी उपयोगी है। इस योजना से पात्र किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। वहीं, इस बार योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ कामों को पूरा करना भी जरूरी है।
{"_id":"6ac85241861255b87f0d738e","slug":"pm-kisan-24th-installment-4-mistakes-that-could-delay-your-next-payment-2026-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना से जुड़े किसान सावधान: भूलकर न करें ये 4 गलतियां, वरना अटक सकती है 24वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान सावधान: भूलकर न करें ये 4 गलतियां, वरना अटक सकती है 24वीं किस्त
Fri, 09 Oct 2026 08:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:02 AM IST
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए किसानों को ई-केवाईसी, पात्रता, आवेदन में सही जानकारी और भू-सत्यापन पर ध्यान देना चाहिए। ये चारों काम न होने पर या इनमें से किसी एक में भी कोई दिक्कत होने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
ई-केवाईसी पूरी नहीं कराना पड़ सकता है भारी
- पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी जरूरी है
- अगर आपने अभी तक ये काम पूरा नहीं किया है, तो इसे जल्द पूरा कर लें
- ई-केवाईसी अधूरी रहने पर किस्त का भुगतान रुक सकता है
- नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से आप ये काम करवा सकते हैं
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
अपात्र होने पर रद्द हो सकता है लाभ
- योजना का फायदा केवल पात्र किसानों को ही मिलता है
- ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करता और फिर भी गलत जानकारी देकर योजना से जुड़ जाता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जाता है
- ऐसे मामलों में संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए जा सकते हैं
- इसलिए किसानों को आवेदन में सही जानकारी देनी चाहिए और योजना की पात्रता शर्तों का पालन करना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन में गलत जानकारी देने से बचें
- आवेदन करते समय नाम, जेंडर और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही भरना जरूरी है
- अगर फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी गलत हैं या संबंधित रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती, तो किस्त अटक सकती है
- इसलिए किसान अपना स्टेटस चेक करें और ये चेक कर लें कि उनके बैंक खाते से लेकर बाकी जानकारी सही हैं या नहीं
विज्ञापन
24वीं किस्त चाहिए तो क्या काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
भू-सत्यापन नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त
- पीएम किसान योजना में भू-सत्यापन भी एक जरूरी काम है
- अगर आप योजना से जुड़े हैं और आपका भू-सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो चेक करें
- जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क करके प्रक्रिया पूरी करवाएं ताकि, आपको किस्त का लाभ मिल सके