Tubeless vs Tube Tyre Comparison: गाड़ी चाहे दो पहिया हो या चार पहिया, उसके सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने में टायरों का सबसे बड़ा योगदान होता है। आजकल गाड़ियों में दो तरह के टायरों का इस्तेमाल होता है- पहला ट्यूब वाले टायर और दूसरा ट्यूबलेस टायर। अक्सर लोग नई गाड़ी खरीदते समय या टायर बदलते वक्त इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन सा ज्यादा सुरक्षित और किफायती है।
ट्यूबलेस टायर और ट्यूब टायर में क्या अंतर है? जानें इन दोनों के बीच का अंतर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:40 PM IST
Tubeless vs Tube Tyre Comparison: जब कार या बाइक का टायर बदलवाने का समय आता है, तो अक्सर लोग ट्यूबलेस और ट्यूब वाले टायर के बीच उलझ जाते हैं। कई लोगों को समझ नहीं आता कि इन दोनों में असली अंतर क्या है और उनकी गाड़ी के लिए कौन सा टायर सबसे बेहतर रहेगा। आइए इस लेख में समझते हैं कि दोनों टायरों में क्या फर्क है और आपको कौन सा चुनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन