Aadhaar Card Privacy Safety: आज के समय में होटल बुकिंग, सिम कार्ड लेने या किसी भी सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। लेकिन अक्सर लोग हर जगह अपने ओरिजिनल आधार कार्ड की फोटोकॉपी दे देते हैं, जिससे डेटा लीक होने और साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।
{"_id":"6ac8eacf33c2126a28082cd5","slug":"what-is-masked-aadhaar-know-why-you-should-avoid-sharing-your-original-aadhaar-everywhere-2026-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मास्कड आधार क्या है? जानें हर जगह ओरिजिनल आधार देने की जरूरत क्यों नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मास्कड आधार क्या है? जानें हर जगह ओरिजिनल आधार देने की जरूरत क्यों नहीं
Fri, 09 Oct 2026 06:53 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:53 PM IST
Uidai Masked Aadhaar Benefits: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि मास्कड आधार क्या है। जो लोग इसके बारे में जानते हैं उन्हें इसके इस्तेमाल के तरीकों को लेकर कई सवाल रहते हैं। आइए इस लेख में इसी से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
मास्कड आधार क्या है?
- फोटो : AI
Trending Videos
क्या होता है मास्कड आधार और कैसे काम करता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है मास्कड आधार और कैसे काम करता है?
- मास्कड आधार एक ऐसा आधार कार्ड होता है, जिसमें आपके आधार के शुरुआती 8 अंक छिपे होते हैं और केवल अंतिम 4 अंक ही दिखाई देते हैं।
- इस पर आपका नाम, पता, फोटो और क्यूआर कोड पूरी तरह साफ और स्पष्ट रहता है।
हर जगह ओरिजिनल आधार देना क्यों नहीं है सुरक्षित?
- फोटो : Adobe Stock
हर जगह ओरिजिनल आधार देना क्यों नहीं है सुरक्षित?
- हर जगह ओरिजिनल आधार की कॉपी देने बचना चाहिए क्योंकि अगर आपका आधार किसी गलत इंसान के हाथों में जाता है तो वो इसका दुर्पयोग कर सकता है।
- ओरिजिनल आधार की कॉपी हर जगह देने से जालसाज आपके पूरे 12 अंकों के नंबर का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मास्कड आधार देने से आपकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है और वित्तीय या डिजिटल धोखाधड़ी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्कड आधार की मान्यता और इस्तेमाल के नियम
- फोटो : Adobe Stock
मास्कड आधार की मान्यता और इस्तेमाल के नियम
- UIDAI के नियमानुसार मास्कड आधार कार्ड पूरी तरह से कानूनी रूप से मान्य है।
- इसे आप होटल चेक-इन, सिनेमा हॉल, हवाई यात्रा या किसी भी निजी पहचान सत्यापन के लिए दे सकते हैं।
- कोई भी संस्थान इसे स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
मास्कड आधार डाउनलोड करने का बेहद आसान तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
मास्कड आधार डाउनलोड करने का बेहद आसान तरीका
- आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या Aadhaar एप से इसे 2 मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड करते समय आपको केवल 'डू यू वांट ए मास्कड आधार?' वाले विकल्प पर टिक करना होता है।
- ऐसा करते ही पासवर्ड प्रोटेक्टेड मास्कड आधार की फाइल आपके फोन में आ जाती है।