फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां करें चेक

Mon, 05 Oct 2026 01:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Oct 2026 01:53 PM IST
सार
Register For Event

PM Vishwakarma Yojana Benefits: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को दिया जाता है, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits: Check Eligibility Before Applying, Know About Training, Toolkit and Loan
पीएम विश्वकर्मा योजना में किसे लाभ मिलता है? - फोटो : Amar Ujala

देश में बड़ी संख्या में लोग आज भी पारंपरिक काम और छोटे कारोबार के जरिए अपना परिवार चलाते हैं। इन लोगों को अपने हुनर को आगे बढ़ाने और काम के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है।

इन्हीं में से एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ और दूसरे दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना से कौन जुड़ सकता है? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं कि पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना की पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Benefits: Check Eligibility Before Applying, Know About Training, Toolkit and Loan
पीएम विश्वकर्मा योजना में किसे लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किन लोगों को मिल सकता है?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ दिया जाता है
  • इसमें लोहार, फिशिंग नेट निर्माता, मूर्तिकार, धोबी और दर्जी शामिल हैं
  • इसके अलावा ताला बनाने वाले, मोची या जूता बनाने वाले कारीगर और नाई भी योजना के लिए पात्र कारोबारों में शामिल हैं
PM Vishwakarma Yojana Benefits: Check Eligibility Before Applying, Know About Training, Toolkit and Loan
पीएम विश्वकर्मा योजना में किसे लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, पत्थर तोड़ने वाले और टोकरी, चटाई या झाड़ू बनाने वाले लोग भी इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं
  • इसी तरह गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मालाकार, राजमिस्त्री और पत्थर तराशने वाले कारीगर भी योजना में शामिल हैं
  • आप अगर इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits: Check Eligibility Before Applying, Know About Training, Toolkit and Loan
पीएम विश्वकर्मा योजना में किसे लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

  • इस योजना में लाभार्थियों को अपने काम से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है
  • इसका उद्देश्य उन्हें अपने पारंपरिक काम में बेहतर बनाने और एडवांस स्किल सीखने में मदद करना है
  • ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है
  • टूलकिट के लिए 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Benefits: Check Eligibility Before Applying, Know About Training, Toolkit and Loan
पीएम विश्वकर्मा योजना में किसे लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

अपना काम करने के लिए लोन की सुविधा

  • पीएम विश्वकर्मा योजना में अपना काम आगे बढ़ाने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन मिलता है
  • लाभार्थी लोन ले सकते हैं जिसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी ले सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed