Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Railway Bedsheet Viral Video 1.27 Crore Bedroll Items Reportedly Missing 104.51 Crore Loss
{"_id":"6a8bd62a8353cb2f4207552d","slug":"railway-bedsheet-viral-video-1-27-crore-bedroll-items-reportedly-missing-104-51-crore-loss-2026-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Railway Rules: ट्रेन की चादर या कंबल चुराया तो सीधा जेल? जानिए क्या कहता है रेलवे का कानून","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Railway Rules: ट्रेन की चादर या कंबल चुराया तो सीधा जेल? जानिए क्या कहता है रेलवे का कानून
Railway Bedsheet: रेलवे की चादर ओढ़े तीन लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, वीडियो से यह साबित नहीं होता कि चादरें ट्रेन से चोरी की गई थीं। वहीं RTI के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच करीब 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम गायब हुए, जिससे रेलवे को करीब 104.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे की चादर चोरी करना पड़ेगा भार
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपने कभी भारतीय रेलवे की AC ट्रेन में सफर किया है तो बेडरोल किट जरूर देखी होगी। सफर के दौरान यात्रियों को चादर, कंबल, तकिया और तौलिया जैसी चीजें दी जाती हैं। अब रेलवे की इन्हीं चादरों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में तीन लोग सफेद चादरें ओढ़े दिखाई दे रहे हैं और इन पर ‘WESTERN RAILWAY’ लिखा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर रेलवे की बेडशीट आम लोगों तक कैसे पहुंची। हालांकि, सिर्फ इस वीडियो को देखकर यह दावा करना सही नहीं होगा कि वीडियो में नजर आ रहे लोगों ने ये चादरें ट्रेन से चोरी की थीं।
2 of 5
रेलवे की चादर चोरी करना पड़ेगा भार
- फोटो : AI Generated
वीडियो में आखिर क्या दिख रहा है?
वायरल क्लिप में तीन लोग एक दुकान के पास खड़े दिखाई देते हैं। तीनों ने सफेद रंग की बड़ी चादरों को शरीर पर इस तरह लपेट रखा है, जैसे शॉल या कोई दूसरा कपड़ा ओढ़ा हो। खास बात यह है कि इन चादरों पर ‘WESTERN RAILWAY’ लिखा हुआ साफ दिखाई देता है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की बेडशीट के इस्तेमाल और उनके आम लोगों तक पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। लेकिन किसी वीडियो में रेलवे का नाम लिखा दिखना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि वह सामान चोरी का ही है।
3 of 5
रेलवे की चादर चोरी करना पड़ेगा भार
- फोटो : AI Generated
रेलवे की संपत्ति चोरी करने पर क्या होगा?
रेलवे की संपत्ति को चोरी करना या उस पर अवैध कब्जा करना Railway Property एक्ट 1966 के तहत अपराध हो सकता है। पहली बार दोषी पाए जाने पर पांच साल तक की जेल और 1000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। दोबारा अपराध करने पर सजा और कड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेलवे की चादर चोरी करना पड़ेगा भार
- फोटो : AI Generated
चार साल में करोड़ों का नुकसान
रेलवे के AC कोच से बेडरोल सामान गायब होने को लेकर RTI से मिली जानकारी में भी बड़ी संख्या सामने आई है। जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच AC कोचों से करीब 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम चोरी या गायब होने की जानकारी सामने आई। इससे रेलवे को करीब 104.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
रेलवे की चादर चोरी करना पड़ेगा भार
- फोटो : AdobeStock
क्या कहते हैं आंकड़े?
आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान करीब 46.54 लाख फेस टॉवल, 41.13 लाख बेडशीट, 23.59 लाख पिलो कवर, 12.95 लाख कंबल और 2.76 लाख तकिए गायब हुए। यानी वायरल वीडियो ने भले ही नई बहस छेड़ दी हो, लेकिन रेलवे के बेडरोल सामान के गायब होने के आंकड़े पहले से ही चिंता बढ़ाने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।