फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card: किन जगहों पर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से अधिक ब्याज लगता है? जानें जरूरी नियम

Mon, 24 Aug 2026 12:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 24 Aug 2026 12:37 PM IST
सार
Register For Event

ATM Cash Advance Charges: आज के समय में बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, मगर कई जगहों पर क्रेडिट कार्ड से इस्तेमाल का इस्तेमाल काफी सावधानी से साथ करना होता है क्योंकि वहां ब्याज काफी अधिक लगता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Where Using a Credit Card Charges High Interest and Fees in hindi
क्रेडिट कार्ड ब्याज दर - फोटो : AI

Credit Card High Interest Rates: क्रेडिट कार्ड आज के समय में खरीदारी और लेन-देन का एक बेहद सुविधाजनक साधन बन चुका है। सही समय पर इस्तेमाल करने पर यह फ्री-क्रेडिट अवधि और रिवॉर्ड पॉइंट्स का फायदा देता है। लेकिन अगर इसका उपयोग गलत जगहों या गलत तरीकों से किया जाए, तो यह भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।



क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने, वॉलेट रिचार्ज करने और सिर्फ न्यूनतम बिल चुकाने पर बैंक बिना किसी ग्रेस पीरियड के पहले ही दिन से 36% से 45% तक का सालाना भारी ब्याज और अतिरिक्त शुल्क वसूलते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Where Using a Credit Card Charges High Interest and Fees in hindi
एटीएम से नकद निकालना - फोटो : AI Generated

एटीएम से नकद निकालना और वॉलेट लोड करना

  • क्रेडिट कार्ड से एटीएम से पैसे निकालने पर कोई फ्री ग्रेस पीरियड नहीं मिलता। इस पर निकासी वाले दिन से ही तगड़ा ब्याज और 'कैश एडवांस फीस' लगनी शुरू हो जाती है।
  • सामान्यतौर पर क्रेडिट कार्ड से पेटीएम, फोनपे या अन्य वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने पर बैंक इसे कैश ट्रांजैक्शन मान लेते हैं।
  • वॉलेट रीचार्ज करने पर बैंक तुरंत हाई फाइनेंस चार्ज और कन्वीनियंस फीस वसूलते हैं, जिससे आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
Where Using a Credit Card Charges High Interest and Fees in hindi
मिनिमम ड्यू भरना और रेंट पेमेंट का नुकसान - फोटो : Adobe Stock

मिनिमम ड्यू भरना और रेंट पेमेंट का नुकसान

  • अगर आप पूरा बिल न भरकर सिर्फ मिनिमम ड्यू चुकाते हैं, तो बाकी बची हुई पूरी रकम पर बैंक 30% से 45% तक का भारी-भरकम ब्याज लगाते हैं।
  • थर्ड-पार्टी एप्स के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से घर का किराया चुकाने पर बैंक अब अतिरिक्त फीस और प्रोसेसिंग चार्ज वसूलते हैं।
  • किराए का भुगतान करने पर ज्यादातर बैंक कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं देते और न ही रीपेमेंट पर फ्री-क्रेडिट डेज का पूरा लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Where Using a Credit Card Charges High Interest and Fees in hindi
क्रेडिट कार्ड के भारी ब्याज से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

क्रेडिट कार्ड के भारी ब्याज से बचने के लिए क्या करें?

  • हर महीने की तय ड्यू डेट से पहले क्रेडिट कार्ड का पूरा बकाया बिल चुकाएं, ताकि किसी भी तरह का ब्याज न लगे।
  • किसी भी स्थिति में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल एटीएम से पैसे निकालने या नकद ट्रांसफर के लिए बिल्कुल न करें।
  • अपने बैंक खाते के साथ क्रेडिट कार्ड का ऑटो-डेबिट ऑन रखें ताकि कभी भी बिल पेमेंट मिस न हो।
विज्ञापन
Where Using a Credit Card Charges High Interest and Fees in hindi
हिडेन फीस की जानकारी रखें - फोटो : Adobe Stock
हिडेन फीस की जानकारी रखें
  • क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल भरवाते समय सरचार्ज और लिमिट से ज्यादा खर्च करने पर लगने वाली ओवर-लिमिट फीस पर ध्यान दें।
  • विदेश में या विदेशी एप्स पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 2% से 3.5% तक का 'फारेक्स मार्कअप चार्ज' लगता है।
  • अपने क्रेडिट कार्ड के नियम और शर्तों को समय-समय पर जरूर जांचते रहें ताकि बिना वजह के चार्जेस से बचा जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed