आज के समय में UPI ने पैसे भेजने का काम बेहद आसान बना दिया है। मोबाइल नंबर डालिए, UPI ID चुनिए या QR कोड स्कैन कीजिए और कुछ ही सेकंड में पेमेंट हो जाता है। लेकिन यही तेजी कई बार परेशानी भी बन जाती है। जल्दबाजी में गलत UPI ID चुनने या गलत QR कोड स्कैन करने पर पैसा किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पहुंच सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Wrong UPI Payment: एक गलती और दूसरे के खाते में पहुंच गए हजारों रुपये? ऐसे करें पैसे वापस पाने की कोशिश
Wrong UPI Payment: गलत UPI ID या QR कोड के कारण पैसा दूसरे खाते में चला जाए तो रकम तुरंत वापस आने की गारंटी नहीं होती। ट्रांजैक्शन की जानकारी सुरक्षित कर तुरंत UPI ऐप और बैंक में शिकायत करें। संभव हो तो पैसे पाने वाले व्यक्ति से भी संपर्क करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले समझें, पैसा तुरंत क्यों नहीं लौटता?
अगर आपने खुद UPI PIN डालकर किसी ट्रांजैक्शन को मंजूरी दी है और रकम गलत व्यक्ति के खाते में चली गई, तो वह एक सफल UPI ट्रांजैक्शन माना जाता है। ऐसे में पैसा अपने आप तुरंत वापस आने की गारंटी नहीं होती। इसलिए गलती का पता लगते ही शिकायत करना सबसे जरूरी है।
ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी रखें
सबसे पहले उस पेमेंट की जानकारी सुरक्षित कर लें। UPI ऐप में जाकर Transaction ID या UPI Transaction Reference Number, तारीख, समय, रकम और जिस UPI ID या खाते में पैसा गया है, उसकी जानकारी नोट कर लें। ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट भी संभालकर रखना बेहतर होगा। शिकायत करते समय बैंक या UPI ऐप की ओर से यही जानकारी मांगी जा सकती है।
UPI ऐप से तुरंत शिकायत करें
NPCI के मुताबिक UPI से जुड़ी शिकायत सीधे उस UPI ऐप के जरिए दर्ज की जा सकती है, जिससे आपने पेमेंट किया है। संबंधित ट्रांजैक्शन खोलें और Help या Support जैसे विकल्प तलाशें। वहां गलत खाते में रकम ट्रांसफर होने की शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत में साफ बताएं कि गलती से गलत UPI ID या व्यक्ति को भुगतान हो गया है और आप रकम वापस पाने का अनुरोध कर रहे हैं।
बैंक को भी दें जानकारी
Railway Rules: ट्रेन की चादर या कंबल चुराया तो सीधा जेल? जानिए क्या कहता है रेलवे का कानून
सिर्फ ऐप पर शिकायत दर्ज करके इंतजार न करें। अपने बैंक के कस्टमर केयर या नजदीकी ब्रांच से भी जल्द संपर्क करें। बैंक को ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी दें और गलत UPI पेमेंट की शिकायत दर्ज कराएं। बैंक उपलब्ध प्रक्रिया के तहत आपकी मदद कर सकता है। अगर संभव हो तो रकम पाने वाले व्यक्ति से संपर्क करके पैसे वापस करने का अनुरोध किया जा सकता है। अगर वह रकम लौटाने के लिए तैयार है तो मामला जल्दी सुलझ सकता है। लेकिन प्राप्तकर्ता के पैसे वापस करने से इनकार करने पर मामला जटिल हो सकता है।
पेमेंट से पहले एक बार जरूर जांचें
ऐसी गलती से बचने का सबसे आसान तरीका है कि UPI PIN डालने से पहले प्राप्तकर्ता का नाम, UPI ID और रकम दोबारा जांच लें। QR कोड स्कैन करने के बाद स्क्रीन पर दिखने वाले नाम का भी मिलान करें। क्योंकि PIN डालने के बाद पेमेंट आमतौर पर तुरंत प्रोसेस हो जाता है, इसलिए गलती होने पर कार्रवाई में बिल्कुल देरी न करें।
E-Challan Scam: गाड़ी का चालान कटा है! ऐसा मैसेज आते ही न करें ये गलती, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट