फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 करोड़ की इमारत 10 साल में जर्जर: उखड़ी टाइल्स, गिरी फॉल्स सीलिंग; मेडिकल काॅलेज में भ्रष्टाचार की तस्वीरें

Sun, 23 Aug 2026 10:09 AM IST
Arun Parashar धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 23 Aug 2026 10:09 AM IST
सार
Register For Event

यूपी के सरकारी मेडिकल काॅलेज में भ्रष्टाचार की चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब 90 करोड़ रुपये से तैयार की गई इमारत 10 साल में ही जर्जर हो गई। टाइल्स उखड़ रहीं है तो फॉल्स सीलिंग गिर रही है। हालात ये हैं कि रोज मरीज अब डर के साए में इलाज कराने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
90 crore building at SN Medical College dilapidated within 10 years in Agra
एसएन मेडिकल काॅलेज में भ्रष्टाचार की खुली परतें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरकारी निर्माण में भ्रष्टाचार से कैसे जेब भरी जाती हैं, इसकी गवाही एसएन मेडिकल कॉलेज का सर्जरी एंड एलाइड स्पेशलिस्ट ब्लॉक दे रहा है। 10 साल में ही यह भवन जर्जर हो गया। जगह-जगह टाइल्स गिर रही हैं। दरवाजे और फॉल्स सीलिंग भी टूट गई है। सेंट्रल एसी खराब पड़ा है। इंतजाम न होने से 2022 में आग भी लग चुकी है।


 
90 crore building at SN Medical College dilapidated within 10 years in Agra
एसएन मेडिकल काॅलेज में टूटी पड़ी फाॅल्स सीलिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम हाउस के पास वर्ष 2008-09 में इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। शुरू में इसका बजट करीब 85 करोड़ रुपये था। यह जी प्लस 7 इमारत है। यह 2016 में तैयार हुई। इसमें रैंप और ऑपरेशन थिएटर नहीं बने थे, ऐसे में करीब पांच करोड़ रुपये और मिले। रैंप-ऑपरेशन थिएटर बनाए गए। इसी साल इसे एसएन को हैंडओवर किया गया। निर्माण के कुछ साल बाद ही टाइल्स गिरने लगी। फॉल्स सीलिंग टूटने से कई बार मरीज बाल-बाल बचे।

 
90 crore building at SN Medical College dilapidated within 10 years in Agra
दीवारों से उखड़ा प्लास्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और भ्रष्टाचार पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शन भी कर चुके हैं। 2002 में इसी भवन में आग भी लग गई थी, जिससे मरीजों को बाहर निकालना पड़ा था। उस वक्त इसमें आग से निपटने के इंतजाम भी नहीं थे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि उनके कार्यकाल से पहले यह बनी थी। इसमें मरम्मत कार्य भी कराया जा रहा है। फॉल्स सीलिंग लगाने का कार्य चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
90 crore building at SN Medical College dilapidated within 10 years in Agra
एसएन मेडिकल काॅलेज की जर्जर इमारत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार विभाग और दो लैब हो रही संचालित
इस भवन में सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, वक्ष एवं क्षय रोग विभाग, ईएनटी रोग विभाग, पैथोलॉजी लैब, वायरोलॉजी लैब संचालित हो रहे हैं। यहां औसतन रोजाना 350 मरीज भर्ती रहते हैं। दो हजार से अधिक तीमारदार, जांच कराने के लिए आते हैं। चिकित्सकीय स्टाफ भी कार्यरत है। ऐसे में यहां हादसा होने का खतरा है। सर्जरी ब्लॉक की इमारत के गैलरी, वार्ड की फॉल्स सीलिंग टूट चुकी है। ऐसे में नए सिरे से फॉल्स सीलिंग लगाई जा रही है। इसका कार्य शुरू हो गया है। गैलरी में सीलिंग लग गई है, वार्ड में भी अभी बदहाल स्थिति है।

 
विज्ञापन
90 crore building at SN Medical College dilapidated within 10 years in Agra
एसएन मेडिकल काॅलेज का जर्जर भवन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगह-जगह उखड़ रहा प्लास्टर
इमारत में जगह-जगह से प्लास्टर उखड़ रहा है। सीवेज सिस्टम भी कई बार खराब हो चुका है। सेंट्रल एसी था, जो खराब होने के कारण अब इसमें कूलर और पंखे लगाए गए हैं। कुछ वार्ड में कामचलाऊ विंडो एसी भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-प्रेम कथा: न जेल की दीवारें रोक पाईं मोहब्बत, न वक्त; ये है जूही बब्बर के नाना-नानी के प्यार की सच्ची कहानी




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed